सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे और नुकसान – Mustard Oil

5 Min Read
सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे और नुकसान - Mustard Oil

सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे ( sarson ka tel naak mein dalne ke fayde aur nuksan ) : सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे बहुत से हैं, सरसों एक प्रकार का पौधा है जिसके बीजों से सरसों तेल निकाला जाता है। सरसों के तेल ( mustard oil ) का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है।

सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे और नुकसान ( Benefits and Harms of putting mustard oil in the nose in hindi )

सरसों के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते है बल्कि कई शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। सरसों के तेल का इस्तेमाल नाक में डालने के लिए भी किया जाता है जिसके कई फायदे होते हैं।

सरसों के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सरसों के तेल में ऊर्जा, टोटल लिपिड, फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड, टोटल सैचुरेटेड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते है।

सरसों का तेल नाक में डालने के फायदे ( Benefits of putting mustard oil in the nose in hindi )

  • सरसों का तेल नाक में डालने से सर्दी और जुकाम से छुटकारा पाया जा सकता है, सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो सर्दी एवं जुकाम की समस्या को ठीक करने में बेहद मददगार होते है। इसके अलावा बंद नाक को खोलने के लिए भी नाक में सरसों का तेल डालना बेहद लाभदायक होता है। बंद नाक से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो से तीन बार नाक में सरसों का तेल डाले ऐसा करने से बंद नाक खुल जाती है।
  • सरसों का तेल नाक में डालने से खांसी की समस्या भी दूर होती है, खांसी की समस्या होने पर नाक में सरसों का तेल डालें इससे जटिल से जटिल खांसी तुरंत ठीक हो जाती है। इसके अलावा कफ की समस्या को दूर करने के लिए भी सरसों का तेल नाक में डालने की सलाह दी जाती है। सरसों के तेल में कई पोषक तत्व पाए जाते है जो कफ को खत्म करने में मदद करता है।
  • सरसों का तेल नाक में डालना आँखों के लिए बेहद लाभकारी है, नाक में नियमित रूप से सरसों का तेल डालने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। जिन लोगों की आँखे कमजोर है वे लोग रोजाना सरसों के तेल को नाक में डालें यह बेहद लाभदायक होता है। आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सरसों के तेल के अलावा नाक में जैतून या तिल का तेल डालना भी फायदेमंद होता है।
  • सरसों का तेल नाक में डालने से यह कफ, वात और पित्त के दोषों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। सरसों के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व कफ, वात और पित्त से होने वाले विकारों से सुरक्षा करने में मदद करते हैं।
  • सरसों का तेल नाक में डालने से तनाव और अवसाद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, जो लोग बहुत अधिक तनाव की समस्या से ग्रसित रहते है वे लोग नियमित रूप से नाक में सरसों का तेल डालें क्योंकि सरसों के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व मस्तिष्क पर बेहद अच्छा प्रभाव डालते है। इसके अलावा अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए भी नाक में सरसों का तेल डालना बेहद फायदेमंद होता है। नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से सरसों के तेल को नाक में डालें इससे यह समस्या ठीक हो जाती है।

जानें विटामिन ई तेल के फायदे और नुकसान – Vitamin E

सरसों का तेल नाक में डालने के नुकसान

  • नाक में सरसों का तेल उन लोगों को नहीं डालना चाहिए जिन लोगों को नाक से संबंधित कोई एलर्जी या तीव्र गंध से समस्या होती हो।
  • गर्भवती महिलाओं को नाक में सरसों का तेल नहीं डालना चाहिए और अगर डालना भी चाहती है तो डॉक्टर सलाह लेकर ही डालें।
  • किसी विशेष रोग या एलर्जी के दौरान नाक में सरसों का तेल डालने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें पिली सरसों के तेल के फायदे – Benefits of yellow Mustard oil

Share this Article