अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे

6 Min Read
अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे

अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे : अंडा पौष्टिक तत्वों से भरपूर एक आहार है जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अंडे की तासीर गर्म होने के कारण लोग सर्दियों में अंडे का अधिक सेवन करना पसंद करते हैं। अंडा सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं, जो शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करने के साथ कई बीमारियों से भी बचता हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता हैं।

एक अंडे में पीला और सफेद दो भाग पाए जाते हैं। इन दोनों भागों में पोषक तत्वों की मात्रा भी अलग-अलग होती है इसलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिये बताएंगे कि अंडे का सफेद भाग खाने के क्या फायदे होते हैं और अंडे के सफेद भाग में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में। तो आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे के बारे में।

अंडे के सफेद भाग में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, फोलेट, सेलेनियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अंडे का सफेद भाग खाने के फायदे

  • अंडे के सफेद भाग में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करती है। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाए रखने के साथ बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डी फ्रैक्चर के खतरे को भी कम करता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अंडे का सफेद भाग खाना फायदेमंद होता है क्योंकि अंडे के सफेद भाग में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करती हैं। इसके अलावा अंडे के सफेद भाग में विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती हैं।
  • अंडे के सफेद भाग में कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए अंडे का सफेद भाग बच्चों एवं बड़ों के लिए एक अच्छा सप्लीमेंट माना जाता है इसलिए अपने रोजाना डाइट में अंडे के सफेद भाग को शामिल करें।
  • अंडे के सफेद भाग में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। दरअसल शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती हैं। वहीं अंडे में मौजूद आयरन शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करता हैं और एनीमिया रोग से आपको बचाता हैं।
  • उच्च रक्तचाप से पीड़ित रोगियों के लिए भी अंडे का सफेद भाग खाना अच्छा होता हैं। दरअसल अंडे के सफेद भाग में मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और आपके रक्तचाप या ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य रखने का कार्य करता है।
  • अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों से बचाव एवं रोकथाम करता है। इसके अलावा प्रोटीन मसल्स को बिल्डअप करने में मदद करता है इसलिए अगर आप अपनी  मांसपेशियों को स्वस्थ एवं मजबूत रखना चाहते हैं तो आप अपने रोजाना डाइट में अंडे के सफेद भाग को शामिल करें।
  • अंडे के सफेद भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम पाई जाती है इसलिए अंडे के सफेद भाग का सेवन उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है। दरअसल पूरे अंडे में केवल 186 मिली ग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है इसलिए अंडे के सफेद भाग का सेवन उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को और अधिक नहीं बढ़ाता हैं।
  • मोटापा से परेशान लोगों को अपने रोजाना आहार में अंडे के सफेद भाग को शामिल करना चाहिए। दरअसल अंडे के सफेद भाग में वसा और कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। इसके अलावा अंडे के सफेद में मौजूद प्रोटीन अनियमित भूख को नियमित करने में मदद करता है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में आपकी मदद करते हैं।
  • शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आहार में अंडे के सफेद भाग को जरूर शामिल करें। दरअसल शरीर में आयरन की कमी शारीरिक कमजोरी एवं थकान का कारण बनती है इसलिए अंडे के सफेद भाग में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज शारीरिक कमजोरी को दूर कर, थकान को दूर करते हैं और कमजोरी के कारण आने वाले चक्कर की समस्या को भी दूर करते हैं।

Share this Article