10 बकरी के दूध के फायदे और 3 नुकसान – Goat Milk Benefits

6 Min Read
बकरी के दूध के फायदे और नुकसान – Goat Milk

10 बकरी के दूध के फायदे और 3 नुकसान (bakri ke dudh ke fayde aur nuksan) : बकरी के दूध के फायदे और नुकसान कई होते हैं। बकरी का दूध सेलेनियम मिनरल्स का बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। सेलेनियम मिनरल्स हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर, कई बीमारियों से बचाव करते है। Advantages and disadvantages of goat milk in hindi.

बकरी के दूध के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Goat milk in hindi)

बकरी के दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। Benefits and losses of Goat milk in hindi.

बकरी के दूध के फायदे (Benefits of Goat milk in hindi)

  1. डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। डेंगू में शरीर की प्लेटलेट्स कम होने लगती है, ऐसे में बकरी के दूध हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में, दवा के रूप में मदद करता है।
  2. नवजात शिशु के लिए भी बकरी के दूध का सेवन, माँ के दूध के बराबर ही होता है। यदि किसी कारण शिशु को माँ का दूध नहीं मिल पता तो, ऐसे में शिशु के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। बकरी का दूध आसानी से पच जाता है और शिशु को भरपूर पोषण प्रदान करता है।
  3. हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी बकरी के दूध का सेवन बहुत लाभदायक होता है। बकरी के दूध में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इस वजह से दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी अन्य हृदय रोगों से भी बचाव करता है।
  4. मजबूत हड्डियों के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में कैल्शियम के भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए आवश्यक होती है। इसलिए बकरी का दूध हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  5. सूजन को कम करने के लिए भी बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं , जो शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की जलन और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
  6.  जो लोग वजन को कम करने की चाह रखते है, उन लोगों के लिए बकरी के दूध का सेवन फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में मौजूद फैटी एसिड, शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर वसा को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने के साथ मोटापे को भी कम करता है।
  7. बालों के लिए बकरी के दूध का उपयोग फायदेमंद होता है। बकरी के दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, फ़ॉस्फ़ोरस, विटामिन-बी2 और पोटेशियम पाया जाता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। बकरी के दूध को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है और बाल मुलायम और चमकदार हो जाते है।
  8. स्वस्थ त्वचा के लिए बकरी का सेवन फायदेमंद होता है। बकरी के दूध का जो pH स्तर होता है, वह हमारी त्वचा के प्राकृतिक स्तर के करीब होता है, जिससे त्वचा इसे ज्यादा बेहतर रूप से अवशोषित करती है। बकरी के दूध के सेवन से झुर्रियां, दाग आदि भी खत्म हो जाते हैं।
  9. शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाये रखने के लिए बकरी के दूध का सेवन लाभदायक होता है। बकरी के दूध में सेलेनियम नामक मिनरल्स की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही बकरी का दूध शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचता है।
  10. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बकरी के दूध का सेवन लाभदायक होता है। बकरी के दूध में मौजूद लिनोलिक एसिड दिमाग के विकास को बढ़ावा देने में लाभकारी होता है साथ ही बकरी का दूध तनाव से मुक्त कर दिमाग को शांत रखने में भी सहायक होता है।

जानें गाय के दूध के फायदे और नुकसान – Benefits Cow’s milk

बकरी के दूध के नुकसान (Goat milk loss in hindi)

  1. कुछ लोगों को बकरी के दूध से एलर्जी की समस्या हो सकती है, ऐसे में बकरी के दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  2. बकरी के दूध का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। बकरी के दूध में फैट पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
  3. बकरी के दूध का अत्यधिक सेवन, बन सकता है पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का कारण ।इसलिए बकरी के दूध के अत्यधिक सेवन से बचें।

जानें सेब और दूध के फायदे (Apple and Milk benefits)

Share this Article