नारियल तेल के फायदे (Benefits of Coconut oil in hindi)

5 Min Read
नारियल तेल के फायदे (Benefits of Coconut oil in hindi)

नारियल तेल के फायदे : नारियल तेल के फायदे आमतौर पर नारियल तेल का उपयोग बालों में लगाने तथा शरीर की मालिश करने के लिए किया जाता है। दक्षिण भारत में इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में भी किया जाता है। नारियल तेल पर कई शोध किये गए जिससे इसके औषधीय गुणों के बारे में पता चल सका है। Benefits of Coconut oil in hindi

नारियल तेल के फायदे (Advantage of Coconut oil in hindi)

  • नारियल तेल हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। यह हमारी मृत त्वचा को हटाकर उसे नया बनाने का काम करता है। नारियल तेल से हम कई प्रकार के त्वचा संबंधित बीमारियों को भी दूर कर सकते हैं।
  • नारियल तेल हमारे बालों के लिए भी काफी गुणकारी और लाभकारी होता है इस के रोजाना इस्तेमाल करने से हम अपने बालों को घना, लम्बा, चमकदार बना सकते हैं तथा साथ ही साथ रुसी जैसी समस्या से भी बचा सकते हैं।
  • नारियल के तेल से सिर में मसाज करने से हमारा रक्त का संचार में तेजी से वृद्धि होती है, तथा यह पोषक तत्वों की भी आपूर्ति करता है।
  • आयुर्वेद में पित्त वृद्धि होने तथा कभी जोड़ों में दर्द, गठिया के दर्द को भी हम नारियल के तेल से मसाज करके दूर कर सकते हैं। नारियल तेल हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम को अवशोषित करता है।
  •  पुराने नारियल तेल की अपेक्षा नये नारियल तेल में ज्यादा मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारे वजन को कम करने में काफी मददगार होता है।
  • नारियल तेल को खाना पकाने के लिए भी काफी सुरक्षित माना गया है क्योंकि इसका तेल ऑक्सीकरण के प्रति कम असुरक्षित होता है। मधुमेह के रोगियों के लिए नारियल का तेल काफी लाभकारी होता है।

जानें पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान

  • दरअसल नारियल तेल को स्वास्थ्य के लिये बहुत ज्यादा हेल्दी माना जाता है भोजन में नारियल तेल के इस्तेमाल से हमारा पाचन बेहतर तरीके से काम करता है। खाना बनाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से हमें कब्ज, डायरिया, गैस आदि से जुड़ी समस्यांए भी कम होती हैं।
  • नारियल के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव और मीडियम चैन फैटी एसिड मिर्गी को रोकने में काफी हद तक मददगार होते हैं। यह मिर्गी के दौरे में एक ड्रग के रूप में काम करता है।
  • नारियल तेल में कई ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो हमें हृदय रोगों से बचाने में काफी लाभकारी होते हैं। हार्ट के मरीजों को नारियल तेल सीमित मात्रा में ही लेना चाहिये इसका ज्यादा सेवन हार्ट के मरीजों के लिये नुकसान देय होता है।
  • नारियल तेल के सेवन से हम अपनी प्रतिरोधक क्षमता को ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। प्रतिरोधक क्षमता ही हमें बीमारियों से लड़ने में काफी मददगार होती है।
  • नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल के प्रभाव को प्रदर्शित करता है यह हमारे मसूड़ों की सूजन को कम करने का काम करता है।
  • नारियल का तेल हमारे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है, किडनी की समस्याओं को भी ठीक करने में काफी हद तक मदद करता है। एक शोध में पाया गया है कि नारियल का तेल हमारी किडनी को डैमेज होने से भी बचा सकता है।
  • खाने में नारियल तेल के उपयोग से हम भूख को भी नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं एक शोध में पाया गया है कि मीडियम चैन फैटी एसिड में भूख को नियंत्रित करने की बहुत ज्यादा क्षमता होती है।
  • नारियल का तेल हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का एक अच्छा स्त्रोत है। नारियल के तेल में मौजूद फैट हमारे शरीर में अच्छे से पचता है ऐसे में हमारे लिवर और वसा ऊतक को फैट सिंथेसिस  की जरूरत नहीं पड़ती है। वसा का धीमा पाचन हमारे शरीर में पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित  करने में सहायता प्रदान करता है।
  • चेहरे में नारियल का तेल लगाने से यह हमारे चेहरे को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाता है एक शोध में पाया गया है कि चेहरे पर नारियल के तेल के उपयोग से हम 20 प्रतिशत तक सूर्य की हानिकारक किरणों से बच सकते हैं।

जानें काला नमक खाने के फायदे और नुकसान

Share this Article