दही के फायदे और नुकसान – Yogurt (Curd)

9 Min Read
दही के फायदे और नुकसान

दही के फायदे और नुकसान ( dahi ke fayde aur nuksan ) : दही के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। दही एक दुग्ध-उत्पाद है, जिसे दूध में अम्लीय पदार्थ को डालकर तैयार किया जाता है। दही को अंग्रेजी में curd या yogurt कहा जाता है और दही की तासीर ठंडी होती है। दही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, दही खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उसे कई ज्यादा यह हमारी अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होती है। Advantages and disadvantages of curd in hindi.

दही के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of yogurt in hindi)

आयुर्वेद के अनुसार, दही का सेवन, कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। लेकिन अधिक मात्रा में दही का सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं को कारण बन सकता है। दही अच्छी सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से दही के फायदे और नुकसान के बारे में।

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दही में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, जिंक और सेलेनियम के साथ राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे कई पोषक तत्वों पाए जाते है।

दही के सेवन का तरीका

दही का सेवन सीधे भी किया जा सकता है। इसके अलावा फलों के साथ दही का उपयोग डेजर्ट, पनीर की सब्जी, रायते, लस्सी, छाछ, दही बड़ा, दही पापड़ी और कढ़ी बनाकर सेवन किया जा सकता है।

दही के फायदे (Benefits of Curd in hindi)

  • हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए भी दही का सेवन लाभदायक होता है। दही में कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है। कैल्शियम हड्डी स्वास्थ्य के प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह हड्डियों से जुड़े अन्य रोगों से भी बचाव करता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए दही का सेवन, रोजाना नियमित रूप से किया जा सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन लाभदायक होता है। दही का सेवन, त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान कर मॉइस्चराइज करता है और ड्राई स्किन को ठीक करता है। कई बार पेट संबंधी समस्याओं के कारण, मुंह में मुंहासे हो जाते है। इस समस्या हो ठीक करने के लिए भी दही का सेवन लाभदायक होता है क्योंकि दही पाचन को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसके अलावा दही का उपयोग चेहरे पर फेस पैक के रूप में भी किया जा सकता है। जो त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी दही का सेवन लाभदायक हो सकता है। एक शोध के अनुसार, दही का नियमित रूप से सेवन किया जाये तो यह वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा दही, पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होती है और शरीर की कैलोरी को कम करने में मदद करती है। इसलिए कहा जा सकता है कि वजन को कम करने के लिए दही का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ाने के लिए भी दही का सेवन लाभदायक होता है। दही में प्रोबायोटिक पाया जाता है। जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है और रोगों से बचाव करने में सहायक होता है और रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। इसके अलावा दही में जिंक भी पाया जाता है जो अच्छी सेहत के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी दही का सेवन लाभदायक होता है। दही का सेवन, गर्भवती महिलाओं में ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन को नियंत्रण में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए दही का सेवन लाभदायक होता है। गर्भवती महिलाएं दही का सेवन, नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल कर सकती है।
  • बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी दही का उपयोग फायदेमंद होता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो स्कैल्प को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और मिनरल्स प्रदान करने में सहायक होता है। इसके अलावा दही बालों के लिए कंडीशनर के रूप में काम करती है, जो रूखे और बेजान बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाये रखने के सहायक होती है। बालों में मेहंदी के साथ दही को मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं।
  • दस्त और उल्टी की समस्या में भी दही का सेवन लाभदायक होता है। दही का सेवन, आंतों में मौजूद जरूरत से ज्यादा तरल पदार्थों को सोखने में सहायक होता है और दस्त की समस्या को दूर करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि दस्त और उल्टी की समस्या में घरेलू उपचार के रूप में दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी दही का सेवन लाभदायक हो सकता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स लैक्टोज पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करते हैं, जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं। इसके अलावा यह कब्ज जैसी अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि पाचन स्वास्थ्य के लिए दही का सेवन लाभदायक होता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी दही का सेवन लाभदायक हो सकता है। एक शोध के अनुसार, हफ्ते में दो बार दही का सेवन करने वाले उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में सामान्य लोगों के मुकाबले हृदय से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम देखा जा सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए दही का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • बवासीर रोगियों के लिए भी दही का सेवन लाभदायक होता है। बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जो पेट में कब्ज की समस्या के कारण होती है। दही कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि बवासीर से पीड़ित रोगियों के लिए दही का सेवन लाभदायक हो सकता है।

दही के नुकसान (Losses of Curd in hindi)

  • कुछ लोगों को दही से एलर्जी भी हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को दही के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है, तो वह व्यक्ति दही के सेवन से बचें।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति दही का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • अत्यधिक मात्रा में दही का सेवन, किडनी स्टोन और प्रोटेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है।
  • जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को दही के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि यह जोड़ों के दर्द को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
  • दही की तासीर ठंडी होने के सर्दियों में इसके अत्यधिक सेवन से बचें । सर्दियों में दही का अत्यधिक सेवन कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है।

जानें मुनक्का खाने के फायदे – Munakka Benefits

Share this Article