बादाम शेक के फायदे और नुकसान – Almond Shake

8 Min Read
बादाम शेक के फायदे और नुकसान

बादाम शेक के फायदे और नुकसान ( badam shake ke fayde or nuksan ) : बादाम की तरह ही बादाम शेक के फायदे और नुकसान भी कई होते हैं। बादाम एक ड्राई फ्रूट है, जिसे ड्राई फ्रूट का राजा कहा जाता है। बादाम को अंग्रेजी में आमण्ड या आल्मण्ड (Almond) कहा जाता है और बादाम की तासीर गर्म होती है। बादाम की तासीर गर्म होने के कारण, लोग बादाम का सेवन सर्दियों में ज्यादा करते हैं।

बादाम में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को भी दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। भारत में बादाम की खेती मुख्य रूप से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में की जाती है।

इसके अलावा बात करें बादाम शेक कि तो, बादाम शेक को बादाम में दूध, इलायची, चीनी और केसर मिलाकर तैयार किया जाता है। यह पेय जितना पीने में स्वादिष्ट होता है उसे कई ज्यादा यह हमारी अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होता है।

बादाम शेक के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of almond shake in hindi)

बादाम शेक का सेवन अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं ठीक कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। लेकिन अधिक मात्रा में बादाम शेक का सेवन कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए बादाम शेक का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से बादाम शेक पीने के फायदे और नुकसान के बारे में।

बादाम के अन्य भाषाओं में नाम

बादाम को हिंदी में हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी में बादाम कहा जाता है। इसके अलावा संस्कृत में वाताद, वाताम व वातवैरी, उर्दू में बादाम शिरिन, तमिल में वडुमै, बंगाली में बिलायती बादाम और नेपाली में कागजी बादाम कहा जाता है।

बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बादाम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और फाइबर के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ई भी पाया जाता है।

बादाम शेक के फायदे (Benefits of almond shake in hindi)

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए बादाम शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होते है। शरीर में बढ़ाता हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय जोखिम का कारण बन सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने के लिए बादाम शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। बादाम में पाए जाने वाले मोनो व पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स, याददाश्त को बढ़ाने और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतरीन बनाये रखने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बादाम शेक का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। बादाम शेक में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। कैल्शियम हड्डी स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह हड्डी फ्रैक्चर के खतरे से भी बचता है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। बादाम शेक में विटामिन-ए उच्च मात्रा पायी जाती है। विटामिन-ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की राेशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र के असर में होने वाली आंखों की समस्या से भी बचता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी बादाम शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। क्योंकि बादाम शेक में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है, जो अनियमित भूख को नियमित कर, वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार बादाम में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है। जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते हैं और कैंसर से बचाव करते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए बादाम शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। बादाम में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते हैं। इसलिए शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए बादाम शेक का सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। बादाम शेक में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर, कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

जानें भीगे हुए बादाम खाने के फायदे और नुकसान

बादाम शेक के नुकसान (Losses of almond shake in hindi)

  • बादाम शेक में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। शरीर में फाइबर की उच्च मात्रा दस्त और कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं का कारण बन सकती है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति बादाम शेक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • बादाम में कैलोरी की उच्च मात्रा पायी जाती है, इसलिए बादाम शेक के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है।
  • कुछ लोगों को बादाम से एलर्जी भी सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को बादाम शेक के सेवन से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह व्यक्ति बादाम शेकके सेवन से बचें।
  • बादाम में ऑक्सालेट कंपाउंड पाए जाते है, जो किडनी स्टोन की समस्या को और बढ़ा सकते है। इसलिए किडनी स्टोन से पीड़ित लोग, बादाम शेक के सेवन से बचें।

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article