जौ खाने के फायदे और नुकसान – पोषक तत्वों से भरपूर है जौ

5 Min Read
जौ खाने के फायदे और नुकसान (Jau khane ke fayde aur nuksan)

जौ खाने के फायदे और नुकसान : जौ खाने के फायदे और नुकसान (jo khane ke fayde aur nuksan) जौ में लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो उत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। यह शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने में बहुत कारगर होते हैं। Advantages and disadvantages of eating barley in hindi.

जौ खाने के फायदे और नुकसान (Jau khane ke fayde aur nuksan)

जौ खाने के फायदे (benefits of jau in hindi)

  • जौ का नियमित रूप से सेवन शरीर में बढ़ते वजन की समस्या को ठीक करता है। जौ में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक पायी जाती है साथ ही इसमें आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर का वजन कम करने में अहम् भूमिका निभाते हैं। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आँतों में जाकर फैट और कोलेस्ट्रॉल को रक्त में अवशोषित होने से रोकते हैं। इन सभी गुणों के कारण ही जौ को वजन कम करने वाला भोजन भी कहा जाता है।
  • जौ आपकी आँतों के स्वास्थ और प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करके कई प्रकार के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से रक्षा करता है। जौ में विटामिन B और क्लोरोफिल की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है जो शरीर को डेटॉक्स करती है और साथ ही शरीर के कैंसर कोशिकाओं और मुक्त कणों को जल्द ख़त्म करने में मदद करता है।
  • जौ जोड़ों की सूजन और दर्द या गठिया जैसी बीमारियों से जुड़े दर्द को कम करता है। जौ एक ऐसा अनाज है जिसमें कुछ घुलनशील फाइबर होते हैं, जो पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करते हैं।
  • जौ का नियमित सेवन आपकी हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जौ में उपस्थित मैंगनीज़, फास्फोरस, कैल्शियम और ताम्बा जैसे पोषक तत्व आदि शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में बहुत सहायक होते हैं। इसमें दूध की तुलना में लगभग 10 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है जो दांतों को स्वस्थ बनाये रखने में मददगार होता है।
  • जौ में हाई फाइबर पाया जाता है जो महिलाओं में पित्त की पथरी को बनने से रोकने के लिए जाना जाता है। जौ में मौजूद फाइबर पित्त के एसिड के स्राव को कम करता है। ऐसे यह इन्सुलिन संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम करता है।
  • जौ के आयुर्वेदिक औषधीय गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दे कर उसे मजबूत करने का कार्य करते हैं। जौ में बीटा-ग्लुकॉन नामक एक तत्व पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट में परिपूर्ण होते हैं। इसमें विटामिन C भी पाया जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को और ज्यादा मजबूत करता है। इसके अलावा नियमित रूप से जौ का सेवन करने से घाव जल्दी भर जाते हैं और शरीर को ठण्ड और फ्लू जैसी समस्याओं का सामना करने में भी मदद मिलती है।
  • नियमित रूप से जौ का उपयोग करने पर शरीर की पाचन क्रिया एवं स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आपके शरीर के अच्छे पाचन के लिए जौ का बना सूप ग्रहण करना चाहिए दिन में 3 से 4 बार इस से बने सूप को पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और पेट सम्बन्धी अन्य बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
  • गर्भावस्था के समय महिलाओं को जौ खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व एवं खनिज महिलाओं में कमियों को दूर करने में सक्षम है।अकसर देखा गया है की गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में पाचन की समस्या पैदा हो जाती है ऐसे में जौ का पानी पीने से पाचन को बेहतर बनाने और मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में बेहद लाभकारी होता है।
  • जौ के नियमित सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवेल नियंत्रण में रहता है और रक्त में शुगर में मात्रा को अत्यधिक बढ़ने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें – मेथी के लड्डू खाने के फायदे

जौ खाने के नुकसान (losses of jau in hindi)

  • जौ सामान्यतः गर्भावस्था के दौरान महिलाओं द्वारा खाये जाने वाले खाद्य पदार्थों में उपयोग की जाती है। परन्तु जौ द्वारा तैयार स्प्राउट्स को गर्भधारण में अच्छा नहीं गया है। इसके अतिरिक्त इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।
  • सीलिएक रोग से पीड़ित लोगों को इसके अधिक उपभोग से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को गेहूं, जई, राई, और मक्का जैसे अनाज से एलर्जी की शिकायत रहती है उन्हें जौ के उपभोग से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – बथुआ खाने के फायदे और नुकसान

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article