बलारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान – Balarishta Syrup

5 Min Read
बलारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान - Balarishta Syrup

बलारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान ( Balarishta Syrup ke fayde aur nuksan ) : बलारिष्ट के फायदे कई होते हैं, बलारिष्ट सिरप एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका उपयोग बिना डॉक्टर के पर्चे के किया जा सकता है। बलारिष्ट सिरप बहुत से प्राकृतिक घटकों से निर्मित है जिसका उपयोग कई शारीरिक समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। बाजार में कई कंपनियों के बलारिष्ट सिरप उपलब्ध हैं।

बलारिष्ट सिरप की निर्धारित खुराक का उपयोग करना आवश्यक होता है तथा इसे व्यक्ति की आयु, लिंग और स्वास्थ्य के अनुसार लेने की सलाह दी जाती है। बलारिष्ट सिरप के फायदे की पूरी जानकारी नीचे दी गयी –

बलारिष्ट सिरप के घटक

बलारिष्ट सिरप के घटक है –

बलारिष्ट सिरप की सेवन विधि ( Balarishta Syrup uses in hindi )

बलारिष्ट सिरप के फायदे जानने से पहले बलारिष्ट सिरप की सेवन विधि ( Balarishta Syrup uses in hindi ) जान लें। बलारिष्ट सिरप वयस्क एवं बुजुर्गों के लिए है। बलारिष्ट सिरप की निर्धारित खुराक का उपयोग करना जरुरी होता है। बलारिष्ट सिरप का सेवन खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ किया जाना चाहिए। बलारिष्ट सिरप की खुराक दिन में दो बार ली जा सकती है, इसकी अधिकतम मात्रा लगभग 30ml हो सकती है। बलारिष्ट सिरप की  कोर्स की अवधि लगभग 3 महीनों तक चल सकती है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते है।

बलारिष्ट सिरप के फायदे ( Benefits of Balarishta Syrup in hindi )

  • बलारिष्ट के फायदे कमजोरी को दूर करने के लिए है, शरीर में कमजोरी होने के कई शारीरिक एवं मानसिक कारण हो सकते है। कमजोरी होने पर व्यक्ति कोई भी कार्य करने में सक्षम नहीं हो पा
  • ता है जिसकी वजह से उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बलारिष्ट सिरप पोषक तत्वों से भरपूर है जिसके सेवन से शरीर की कमजोरी को जल्द ही दूर किया जा सकता है।
  • गठिया के उपचार के लिए बलारिष्ट सिरप का इस्तेमाल किया जाता है, गठिया से संबंधित रोग या गठिया के दौरान जोड़ो में दर्द, सूजन और अकड़न जैसे लक्षण दिखायी देते है। बलारिष्ट सिरप में इलायची, गुड़ और लौंग जैसे औषधीय तत्व पाए जाते है जो गठिया के लक्षणों को कम करने और दर्द में राहत दिलाने में मदद करते है। गठिया के दौरान बलारिष्ट सिरप का उपयोग करें इससे लाभ होगा।
  • बलारिष्ट सिरप का उपयोग सिरदर्द, कान दर्द और चेहरे से संबंधित विकारों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। सिरदर्द, कान में दर्द और चेहरे में उत्पन्न कोई भी समस्या हो उसके उपचार के लिए बलारिष्ट की खुराक लेने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से बलारिष्ट के सेवन से सिरदर्द, कान दर्द से बचा जा सकता है।
  • बलारिष्ट सिरप नसों की कमजोरी को दूर करने में सहायक है, नसों में कमजोरी शरीर की नसों की कार्यक्षमता में बाधा उत्पन्न करता है जिससे नसों से जुड़े विकार उत्पन्न हो जाते है। नसों में कमजोरी होने के दौरान नसों में चुभन, दर्द, थकान, चिंता आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। बलारिष्ट सिरप का उपयोग नसों में दर्द के इलाज के लिए करने की सलाह दी जाती है। बलारिष्ट सिरप की उचित खुराक का सेवन करके नसों में दर्द से बचा जा सकता है।
  • बलारिष्ट सिरप के फायदे गर्भपात की परेशानियों को दूर करने के लिए है, गर्भपात के दौरान अनियमित रक्तस्राव, कमजोरी जैसी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए बलारिष्ट सिरप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। बलारिष्ट सिरप के नियमित सेवन से गर्भपात से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

जानें हीरक भस्म के फायदे और नुकसान – Hirak Bhasm

बलारिष्ट सिरप के नुकसान ( Harms of Balarishta Syrup in hindi )

बलारिष्ट सिरप के फायदे होने के साथ बलारिष्ट के नुकसान भी देखे जा सकते है। यद्यपि बलारिष्ट सिरप एक आयुर्वेदिक दवा है इसलिए इसके नुकसान नहीं होते है परन्तु निर्धारित मात्रा में इसका उपयोग न करने पर या आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल करने से यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बलारिष्ट सिरप का आवश्यकता से अधिक सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बलारिष्ट सिरप के उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा किसी रोग या एलर्जी के इलाज के दौरान बलारिष्ट सिरप का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Share this Article