आर्टिचोक के फायदे और नुकसान – Artichokes

7 Min Read
आर्टिचोक के फायदे और नुकसान

आर्टिचोक के फायदे और नुकसान ( Artichoke ke fayde aur nuksan ) : आर्टिचोक के फायदे और नुकसान कई हैं, आर्टिचोक एक प्रकार की वनस्पति है, जिसकी कली का उपयोग सब्जी के रूप में किया जाता है। आर्टिचोक के पौधे को सूरज की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिए इसकी खेती ऐसे जगह की जाती है जहाँ का तापमान गर्म हो। मुख्य रूप से आर्टिचोक की खेती दक्षिण अमेरिका, मध्य यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में की जाती है।

आर्टिचोक के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Artichokes in hindi)

माना जाता है कि आर्टिचोक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आर्टिचोक की सब्जी का सेवन, अच्छी सेहत के साथ कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने व उनसे बचाव करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

लेकिन आर्टिचोक का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए आर्टिचोक का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से आर्टिचोक के फायदे और नुकसान के बारे में।

आर्टिचोक में पाए जाने वाले पोषक तत्व

आर्टिचोक में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम के साथ विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आर्टिचोक के सेवन का तरीका

  • आर्टिचोक की सब्जी बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा सलाद, चटनी और पिज्जा आदि बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
  • कुछ जगहों पर आर्टिचोक का  इस्तेमाल मिठाइयाँ बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • आर्टिचोक की पत्तियों से काढ़ा और चाय बनाकर सेवन किया जा सकता है।
  • आर्टिचोक का पाउडर बनाकर सीधे या पानी में घोलकर सेवन किया जा सकता है।
  • आर्टिचोक का सेवन गोली के रूप में भी किया जा सकता है।

आर्टिचोक के फायदे (Benefits of Artichokes in hindi)

  • वजन को कम करने के लिए आर्टिचोक का सेवन किया जाता है। आर्टिचोक में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान कर, पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होती है। इसके अलावा फाइबर अनियमित भूख को नियमित करने में मदद करता है जो वजन को कम करने में मदद करता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए आर्टिचोक का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, आर्टिचोक में पॉलीफेनोल नामक एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा आर्टिचोक में मौजूद पॉलीफेनोलिक कंपाउंड के कारण इसमें कीमोप्रेंटिव गतिविधि भी पायी जाती हैं, जो कैंसर से बचाव करने में सहायक होती है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, आर्टिचोक की अर्क में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, मधुमेह को सामान्य रखने में मदद करते हैं और मधुमेह से बचाव करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा आर्टिचोक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, मधुमेह की वजह से होने ऑर्गन डैमेज यानी मधुमेह के कारण मेन अंगों जैसे हृदय, किडनी और आंखों आदि में होने वाली हानि से बचाव करने में सहायक होते हैं।

जानें हिचकी आने का कारण और उपाय – Hiccups

  • पाचन स्वास्थ्य के आर्टिचोक में मौजूद फाइबर, मुख्य रूप से कार्य करता है जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए आर्टिचोक का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आर्टिचोक में हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने) वाला प्रभाव पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप आर्टिचोक का सेवन अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
  • उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए आर्टिचोक का सेवन किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, उच्च रक्तचाप से पीड़ित कुछ लोगों को आर्टिचोक के जूस का 12 हफ्तों तक सेवन कराया गया और पाया गया कि उन लोगों के उच्च रक्तचाप के स्तर में कमी देखी गई। इसलिए कहा जा सकता है कि आर्टिचोक का सेवन, उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा आर्टिचोक में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करती है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के आर्टिचोक में मौजूद पॉलीफेनोल मुख्य रूप से कार्य करता है जो त्वचा को सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा के रूखेपन को दूर कर, त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक होता है। इसलिए आर्टिचोक का इस्तेमाल कई सौंदर्य उत्पादों को बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • आर्टिचोक शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है क्योंकि आर्टिचोक में फेनोलिक्स और फ्लेवोनोइड यौगिक पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद अशुद्धियों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा आर्टिचोक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, शरीर को विषाक्तता से बचाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बहार निकालने के लिए आर्टिचोक फायदेमंद हो सकता है।

जानें हनुमान फल के फायदे और नुकसान – Soursop

आर्टिचोक के नुकसान (Disadvantages of Artichokes in hindi)

  • आर्टिचोक के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को आर्टिचोक के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति आर्टिचोक के सेवन से बचें।
  • आर्टिचोक का अत्यधिक मात्रा में सेवन गैस, पेट में ऐंठन, दस्त, मतली और उल्टी आदि का कारण बन सकता है।
  • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाएं आर्टिचोक का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति आर्टिचोक का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लें।

जानें मारुला तेल के फायदे और नुकसान – Marula Oil

Share this Article