ब्राजील नट्स के फायदे और नुकसान – Brazil Nuts in hindi

8 Min Read
ब्राजील नट्स के फायदे और नुकसान

ब्राजील नट्स के फायदे और नुकसान ( brazil nuts ke fayde aur nuksan ) : ब्राजील नट्स के फायदे और नुकसान कई हैं। ब्राजील नट्स (brazil nuts) एक प्रकार का फल है, जिसका सेवन ड्राई फ्रूट के रूप में भी किया जाता है। ब्राजील नट्स भूरे रंग का होता है, जो स्वाद में काफी अच्छा होता है। ब्राजील नट्स अर्ध चंद्र आकार का होने के कारण इसे त्रिकोण फल भी कहा जाता है। ब्राजील नट्स के पेड़ सबसे पहले साउथ अमेरिका में पाए गए थे और ब्राजील नट्स का निर्यात सबसे ज्यादा अमेरिका से होता है। इसके अलावा ब्राजील नट्स का उत्पादन, कुछ ही देशों में होता है।

ब्राजील नट्स के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of brazil nuts in hindi)

ब्राजील नट्स में सेलेनियम की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होती है। ब्राजील नट्स का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

ब्राजील नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

ब्राजील नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और जिंक के साथ विटामिन-सी, विटामिन-ई भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ब्राजील नट्स का सेवन –

ब्राजील नट्स को अन्य नट्स की तरह खाया जा सकता है। इसके अलावा इसे पानी में भिगोकर, नमक में भूनकर, स्मूथी और मिल्कशेक में मिलाकर खाया जा सकता है। साथ ही ब्राजील नट्स को अन्य ड्राई फ्रूट के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

ब्राजील नट्स के फायदे (Benefits of brazil nuts in hindi)

  • कैंसर से बचाव के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राजील नट्स में सेलेनियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। सेलेनियम कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और यह कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सेलेनियम कई प्रकार के कैंसर से बचाव करने में सहायक हो सकता है। इसलिए कहा जा सकता है, कि ब्राजील नट्स का सेवन कैंसर से बचाव करने में सहायक हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ब्राजील नट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, जो भूख को लम्बे समय तक शांत रखता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। फाइबर अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने में काफी मदद कर सकता है।
  • सूजन को कम करने के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम, एंटी इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य करता है। एंटी इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने का प्रभाव ) पाया जाता है, जो शारीरिक सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा ब्राजील नट्स का सेवन रक्त संचार में भी सुधार करता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के अनुसार रक्त में सेलेनियम की कमी के कारण, हृदय रोग होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। ब्राजील नट्स में सेलेनियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हृदय रोगों से बचाव करने में सहायक हो सकती है। इसलिए ब्राजील नट्स का सेवन करने से, हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राजील नट्स में जिंक की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जिंक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। इसलिए ब्राजील नट्स का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राजील नट्स में विटामिन-सी, विटामिन-बी, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। बालों के विकास और बालों की मजबूती के लिए यह सभी तत्व की आवश्यकता होती है। इसलिए कहा जा सकता है कि बालों के विकास और उनको मजबूती प्रदान करने के लिए, ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राजील नट्स में पॉलीफेनोल नामक यौगिक पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। एंटीऑक्सीडेंट दिमाग के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसलिए ब्राजील नट्स का सेवन दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए लाभदायक हो सकता है।
  • पाचन क्रिया के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राजील नट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन क्रिया में सुधार कर, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसलिए पाचन को स्वस्थ रखने के लिए ब्राजील नट्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ब्राजील नट्स में मौजूद जिंक, मुख्य रूप से त्वचा के मुंहासों को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए त्वचा के मुहांसों को दूर करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए ब्राजील नट्स का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  •  थायराइड से बचाव के लिए ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम, थायराइड हार्मोन के स्तर में सुधार करने का कार्य करता है। इसलिए थायराइड हार्मोन की कमी के कारण होने समस्याओं को दूर करने के लिए ब्राजील नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

ब्राजील नट्स के नुकसान (Losses of brazil nuts in hindi)

  • कुछ संवेदनशील लोगों को ब्राजील नट्स और इसके तेल से एलर्जी में भी हो सकती है। इसलिए वे लोग इसके उपयोग और सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  • ब्राजील नट्स में सेलेनियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। इसलिए इसके अत्यधिक सेवन से पेट दर्द, मतली, दस्त, बालों का झड़ना, त्वचा में रैशेज, चिड़चिड़ापन, थकान और सांस लेने में दिक्कत होने जैसी अन्य समस्या हो सकती है।
  • ब्राजील नट्स का अत्यधिक सेवन शरीर में कैलोरी और वसा को काफी बढ़ा सकता है। इसलिए ब्राजील नट्स के अत्यधिक सेवन से बचें।

जानें कोकम के फायदे और नुकसान – Kokum Benefits

Share this Article