कोकम के फायदे और नुकसान – Kokum Benefits

7 Min Read
कोकम के फायदे और नुकसान

कोकम के फायदे और नुकसान ( Kokum ke fayde aur nuksan ) : कोकम के फायदे और नुकसान बहुत हैं। भारत में कई प्रकार के फल पाए जाते हैं, उन्हीं में से एक फल कोकम है। जो दिखने में थोड़ा सेब के जैसा लगता है। कोकम फल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए कोकम का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करने में सहायक होता है। कोकम का वैज्ञानिक नाम गार्सीनिया इंडिका (garcinia indica) है।

कोकम के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Kokum in hindi)

कोकम फल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। कोकम के पेड़ मुख्य रूप से दक्षिण भारत के कोंकण और वयनाडु प्रदेश में पाए जाते है। इसके अलावा यह असम, पश्चिम बंगाल और गुजरात के सदाबहार जंगलों में भी पाया जाता है। कोकम का सेवन अच्छी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद होता है।

कोकम में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

कोकम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैगनीज और विटामिन बी-कॉम्पलेक्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा कोकम में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

कोकम के अन्य भाषाओं में नाम –

कोकम को हिंदी और पंजाबी में कोकम, गुजराती में कोकन, मराठी में अमसोल और तमिल में मुरगल कहा जाता है।

कोकम का सेवन-

कोकम को अन्य फलों के तरह खाया जा सकता है। इसके अलावा इसे जूस, स्मूदी, शरबत, सलाद और खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। Benefits Of Kokum and side effects in hindi.

कोकम के फायदे (Benefits of kokum in hindi)

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी कोकम फल का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार कोकम फल में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, मैग्निशियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की धड़कनों और रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ स्ट्रोक और हृदय से जुड़े अन्य रोगों को कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा कोकम फल में कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय स्वास्थ्य ) गुण भी पाए जाते है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।
  • अल्सर के असर को कम करने के साथ, अल्सर से बचाव के लिए भी कोकम फल का सेवन लाभदायक होता है। कोकम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो अल्सर के लक्षणों को कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा कोकम फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव से भी बचता है।
  • शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए भी कोकम जूस का सेवन फायदेमंद होता है। कोकम का जूस शरीर के तापमान को अंदर से ठंडा रखने में सहायक होता है। गर्मियों के दिनों में, धूप में निकलने से पहले, कोकम जूस का सेवन लाभदायक होता है। कोकम जूस तेज गर्मी के प्रभाव से बचता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कोकम फल का सेवन लाभदायक होता है। कोकम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को प्रदान करते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। कोकम फल में मौजूद सभी पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणली को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है।
  • बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए भी कोकम फल का सेवन लाभदायक होता है। कोकम फल में मौजूद एंटी-पाइल्स गुण, बवासीर के लक्षणों को कम करने में सहायक होते है। बवासीर से बचने के लिए कोकम फल के साथ-साथ इसके छिलके और पत्तियों के जूस का सेवन भी किया जा सकता है।
  • ट्यूमर से बचाव के लिए कोकम फल का सेवन लाभदायक होता है। कोकम फल में एंटी-ट्यूमर एक्टिविटी पायी जाती है, जो ट्यूमर के प्रभाव को कम करने में सहायक होती है। इसलिए कहा जा सकता है कि ट्यूमर से बचाव के लिए कोकम फल का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए कोकम फल का सेवन लाभदायक होता है। कोकम फल में कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है साथ ही यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा कोकम फल में हाइड्रोक्सी साइट्रिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो फैट को कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि वजन को कम करने के लिए कोकम फल लाभदायक होता है।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी कोकम फल का सेवन फायदेमंद होता है। कई बार खाने-पीने में कुछ ऐसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो लिवर में समस्या का कारण बन सकते है । ऐसे में कोकम जूस का सेवन फायदेमंद होता है, यह इन हानिकारक तत्व को नष्ट कर, लिवर को स्वस्थ रखता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए, कोकम जूस को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए भी कोकम फल का सेवन फायदेमंद होता है। मधुमेह के लक्षणों को कम करने के लिए आयुर्वेद में कोकम का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। मधुमेह रोगियों के लिए कोकम फल के काढ़े का सेवन करना फायदेमंद होता है, यह टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • सूजन को कम करने के लिए भी कोकम फल का सेवन फायदेमंद होता है। कोकम फल में एंटी-इंफ्लामेटरी (सूजन को कम) करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए शारीरिक सूजन को कम करने के लिए कोकम फल का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

कोकम के नुकसान (Losses of kokum in hindi)

  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति कोकम का सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • जिन लोगों को त्वचा एलर्जी है, उन लोगों को कोकम का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी है। क्योंकि कोकम के उपयोग से त्वचा पर जलन बढ़ सकती है।
  • कोकम का अत्यधिक सेवन, मेटाबोलिक एसिडोसिस समस्या का कारण बन सकता है।

जानें पलाश के फायदे और नुकसान – Palash Benefits

Share this Article