चेहरे के मस्से का आयुर्वेदिक उपचार

5 Min Read
चेहरे के मस्से का आयुर्वेदिक उपचार

चेहरे के मस्से का आयुर्वेदिक उपचार ( chehre ke masse ka ayurvedic upchar ) : चेहरे में मस्से का आयुर्वेदिक उपचार कई होते है। चेहरे की त्वचा पर दाने के रूप में उभरे मस्से पैपिलोमा वायरस (एच. पी. वी.) नामक विषाणु के कारण उत्पन्न होते है। मस्से कई तरह के होते है जो दिखने और रंग में एक दूसरे से थोड़ा भिन्न हो सकते है।

चेहरे में मस्से त्वचा को अस्वस्थ करके चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता को खत्म कर देते है जिससे व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मस्से की इन परेशानियों को दूर करने के लिए आयुर्वेद द्वारा कई उपचारों अपनाए जाते है। चेहरे में मस्से का आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी आगे दी गयी है –

चेहरे पर मस्से होने के कारण

चेहरे पर मस्से होने के कारण कई होते है जिनमें से कुछ सामान्य कारण है –

  1. पैपिलोमा वायरस जिसे ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानी एच. पी. वी. भी कहा जाता है जो व्यक्ति में विषाणु संक्रमण के कारण उत्पन्न होता है।
  2. पैपिलोमा यानि मस्से को बार-बार छूने से और उसके बाद शरीर के अन्य भागों में हाथ लगाने से उस भाग में भी मस्से उत्पन्न हो सकते है।
  3. शरीर के इम्यून सिस्टम के कमजोर होने पर चेहरे पर मस्से उत्पन्न हो जाते है।
  4. मस्से के रोगियों के तौलिया और अन्य कपड़ो के सम्पर्क में आने से चेहरे पर मस्से हो सकते है।

चेहरे पर मस्से के कारण

  1. मस्से सामान्यतः त्वचा का उभरा हुआ हिस्सा होता है जिनका रंग भूरा, सफ़ेद और गुलाबी हो सकता है।
  2. मस्से कई तरह के होते है जो दिखने और आकार में एक-दूसरे से भिन्न होते है।
  3. मस्से खुरदरे या मुलायम हो सकते है।
  4. अधिक प्रभावित मस्सों का रंग काला हो जाता है।
  5. यद्यपि मस्से में दर्द नहीं होता है परन्तु यदि यह दबाव वाले भाग जैसे पैर के तलवों में हो जाए तो दर्द कर सकते है।

चेहरे के मस्से का आयुर्वेदिक उपचार

  • चेहरे में मस्से को दूर करने के लिए बरगद का पत्ता फायदेमंद होता है। बरगद के पत्तों का रस मस्से पर लगाने से मस्सा मुलायम हो जाता है और कम समय में ही झड़ जाता है।
  • अलसी के बीज का इस्तेमाल मस्से निकालने में मददगार होते है। अलसी के बीजों को पीसकर उसमें अलसी का तेल और शहद मिलाकर इस मिश्रण को मस्से पर कुछ देर के लिए लगाए इसे प्रक्रिया को एक हफ्ते तक अपनाने से परिणाम बहुत अच्छे दिखाई देंगे।
  • मस्सों को निकालने में प्लॉस काफी असरदार होता है, मस्से की समस्या को दूर करने के लिए मस्सों पर प्लॉस बांधे। मस्सों में प्लॉस बांधने से यह रक्त के प्रवाह को रोक देता जिससे मस्से बढ़ते नहीं है और उस भाग से अलग हो जाते है।
  • मस्सों को खत्म करने के लिए आलू फायदेमंद होता है, आलू को काटकर मस्से वाले भाग पर रगड़े इससे मस्सा निकलने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया को प्रतिदिन अपनाने से मस्सा कम समय में ही निकल जाता है।
  • चेहरे के मस्सों को निकालने में केले का उपयोग किया जाता है, केले के छिलकों को लेकर मस्से पर रगड़ने से मस्से को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा मस्सों पर गर्म पानी का सेंक करने से भी मस्सों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • सेब का सिरका चेहरे के मस्से को निकालने में सहायक होता है। एक कॉटन में सेब का सिरका लेकर उसे मस्से पर लगाए। दिन में दो से तीन बार मस्सों पर सिरका लगाने से मस्से निकल जाते है। सिरका में एसिड होता है जो मस्से को बढ़ने से रोकते है जिससे मस्सा तुरंत निकल जाता है।
  • मोसंबी और अनानास का उपयोग भी चेहरे से मस्से खत्म करने में सहायक होता है। अनानास के टुकड़ों को काटकर उसे मस्से पर रगड़े इससे मस्सा निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा मोसंबी के ताजे रस को मस्से पर लगाने से भी चेहरे से मस्सा दूर हो जाता है।
  • चेहरे के मस्से का आयुर्वेदिक उपचार में प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। मस्से पर प्याज का रस लगाने से लाभ होता है। मस्सों पर प्रतिदिन प्याज का रस लगाए इससे मस्से निकलने में मदद मिलती है। चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने और मस्से की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्याज का रस फायदेमंद होता है।

Share this Article