चिकन खाने के फायदे और नुकसान

6 Min Read
चिकन खाने के फायदे और नुकसान

चिकन खाने के फायदे और नुकसान : मांसाहारी भोजन हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। चिकित्सा पद्धति में मांसाहारी भोजन को संपूर्ण आहार का एक अहम् जरिया माना गया है। अपने आहार में सब्जी एवं अनाज के साथ-साथ मांसाहारी भोजन जैसे मांस, मटन, मछली एवं चिकन का सेवन करना हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोग चिकन खाना पसंद करते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट एवं पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। परन्तु चिकन के अधिक सेवन से कुछ गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी होता है इसलिए इसका उचित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए।

चिकन खाने के फायदे (Benefits of eating chicken in hindi)

  • चिकन को प्रोटीन, विटामिन C एवं ज़रूरी मिनरल्स का बढ़िया सोर्स माना जाता है जो हमारे शरीर की पोषक तत्वों की कमियों को पूरा करने का कार्य करते हैं। इसमें सोडियम, कम वसा और एनर्जी के साथ-साथ आयरन भी मौजूद होता है जिनसे हमारे शरीर को होने वाली कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
  • चिकन के सेवन से हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम एवं फास्फोरस की भी पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। यह हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को संतुलित रखता है जिससे हमारी हड्डियों की सेहत में सुधार आता है। इसके अलावा यह हमारी हड्डियों के विकास में भी एक अहम् भूमिका निभाता है जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है।
  • चिकन हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन B6 अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन Bहमारे शरीर में होमोसिस्टीन के स्तर को घटाता है जिससे हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है। इसके अलावा ये हमारे कोलस्ट्रोल के स्तर को भी संतुलित रखता है।
  • चिकन के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। चिकन में प्राकृतिक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। हफ्ते में 1-2 बार चिकन खाने से हमारे शरीर में बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
  • चिकन के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार चिकन में गोसीपल नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद माना जाता है। मुर्गियों में प्राकृतिक रूप से गोसीपल मौजूद नहीं होता इसलिए मुर्गी पालन के दौरान इन्हें गोसीपल युक्त खाद्य सामग्री दी जाती है जिससे की मुर्गियों में इस तत्व के गुण आ जाते हैं। इसलिए कैंसर से बचाव के लिए चिकन खाने की सलाह दी जाती है। यह स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है।
  • चिकन खाने से हमारी आंखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसमें जिंक, विटामिन C एवं जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे हमारी आंखों को बहुत फायदा मिलता है। इसके सेवन से हमारी आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है। साथ ही हम आंख संबंधी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।
  • चिकन के उपयोग से हमारी त्वचा की सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें ज़रूरी मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन C भी पाया जाता है जो हमें त्वचा संबंधी संक्रमणों के खतरों से बचाये रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हमें फंगल इन्फेक्शन, स्किन एजिंग, एलर्जी एवं सनबर्न की समस्याओं में राहत दिलाने का कार्य करते हैं।

चिकन खाने के नुकसान (Losses of eating chicken in hindi)

  • चिकन के अत्यधिक सेवन से हमारे कैंसर, मनोभ्रंश एवं तंत्रिका तंत्र पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। चिकन उद्योग में मुर्गियों की संख्या को तेजी से बढ़ाने के लिए उन्हें आर्सेनिक खिलाया जाता है जो मनुष्य के लिए जहरीला होता है। यही कारण है कि अधिक चिकन का सेवन करने से हमारे शरीर में बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • एवियन फ्लू एक गंभीर समस्या है जो पोल्ट्री फार्म के माध्यम से फैलती है इस समस्या में निमोनिया जैसे लक्षणों के साथ-साथ हमारे अंग काम करना बंद कर देते हैं जिससे हमारी जान जाने की भी संभावना रहती है।
  • चिकन के अत्यधिक सेवन से मधुमेह की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। चिकन हमारे रक्त में शुगर की मात्रा में वृद्धि कर सकता है।
  • अधिक आंच पर पकाये गए चिकन का सेवन करने से हमारे शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • चिकन को स्किन के साथ पका कर उसका सेवन करने से मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • अधिक तेल या वसा युक्त पदार्थों के साथ बनाये गए चिकन का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है।

जानें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

Share this Article