कलौंजी का तेल पीने के फायदे – Nigella Seeds Oil

7 Min Read
कलौंजी का तेल पीने के फायदे

कलौंजी का तेल पीने के फायदे ( kalonji ka tel pine ke fayde ) : कलौंजी की ही तरह कलौंजी का तेल पीने के फायदे भी कई होते हैं। कलौंजी एक प्रकार बीज है, जिसका उपयोग मसाले के रूप में किया जाता है। इसे अंग्रेजी में Nigella Seeds कहा जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है।

आयुर्वेद के अनुसार, कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर खजाना है, जो हमारी अच्छी सेहत के साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक होती है। इसके अलावा बात करें कलौंजी तेल कि तो कलौंजी के बीज से ही कलौंजी तेल तैयार किया जाता है।

कलौंजी तेल के कई फायदे होते है, यह अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। कलौंजी तेल का उपयोग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कलौंजी तेल पीने के फायदे के बारे में।

कलौंजी के अन्य भाषाओं में नाम

कलौंजी को हिंदी में कलौंजी, कालाजीरा व कलवंजी, संस्कृत में उपकुञ्चिका व पृथ्वीका, गुजराती में कलौंजी जीरु व कलौंजीजीरम, तमिल में करूँजीरागम, बंगाली में मोटा कालीजीरे, मराठी में कलौंजी जीरें, पंजाबी में कालवन्जी और नेपाली में मुंगेलो कहा जाता है।

कलौंजी में पाए जाए वाले पोषक तत्व

कलौंजी में प्रोटीन, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर के साथ विटामिन-ए, विटामिन-बी 1, विटामिन-बी2 और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

कलौंजी के उत्पादक क्षेत्र

कलौंजी की खेती भारत में मुख्य रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा आसाम में की जाती है। Kalonji Oil Benefits In Hindi.

कलौंजी का तेल पीने के फायदे

  • मधुमेह रोगियों के लिए कलौंजी के तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक कप काली चाय में आधी चम्मच कलौंजी के तेल मिला लें। फिर इसका सेवन सुबह खाने से पहले और रात को खाने के बाद करें। इसका सेवन नियमित रूप से करने पर, यह मधुमेह को सामान्य रखने में सहायक होता है।
  • कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए कलौंजी के तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक गिलास अंगूर के रस में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिला लें, अब इसका सेवन दिन में कम से कम तीन बार करें। यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव करने में सहायक होता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी कलौंजी तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच कलौंजी का काढ़ा बना लें, इस काढ़े में काला नमक मिला कर सेवन करें। यह पाचन में सुधार, पेट की अन्य समस्याओं से बचाव करने में सहायक होता है।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी कलौंजी के तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच कलौंजी के तेल को गर्म चाय के साथ मिलाकर सेवन करें। इस चाय का सेवन कम से कम दिन में दो बार करें, यह उच्च रक्तचाप को सामान्य रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को भी सामान्य रखने में मदद करता है।

जानें कलौंजी के फायदे बालों के लिए

  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी कलौंजी तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक कप गाजर के जूस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को सुबह खाने से पहले और शाम को खाने के बाद लें। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की अन्य समस्याओं से बचाव करने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी कलौंजी तेल एक सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में नींबू के रस और एक चम्मच कलौंजी तेल को मिलाकर सेवन करें, यह वजन को कम करने में मदद करेगा।
  • अस्थमा से पीड़ित रोगियों के लिए कलौंजी तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण का सेवन सुबह शाम करें, यह अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी कलौंजी तेल का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक कप दूध में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं। इसका सेवन लगातार कम से कम दस दिनों तक करें। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए कलौंजी तेल के सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को खीरे के रस के साथ एक चम्मच कलौंजी तेल मिलाकर, सेवन करना चाहिए। यह प्रसव के दौरान होने वाली महिला में कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों को भी कम करने में सहायक होता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कलौंजी के तेल का सेवन लाभदायक होता है। दिमाग की स्मरण शक्ति और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए आप दस ग्राम पुदीने के पत्ते और आधा चम्मच कलौंजी के तेल को पानी में मिलाकर उबाल लें। अब इस मिश्रण को दिन में कम से कम दो बार सेवन करें। सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए इस मिश्रण का सेवन, 20-25 दिन तक लगातार करें।

 आवश्यक सूचना

अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति कलौंजी के तेल का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें ।

जानें अजवाइन के तेल के फायदे और नुकसान – Carom Oil

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article