नोनी जूस के फायदे और नुकसान – Noni Juice Benefits

7 Min Read
नोनी जूस के फायदे और नुकसान - Noni Juice Benefits

नोनी जूस के फायदे और नुकसान ( noni juice ke fayde aur nuksan ) : नोनी जूस के फायदे और नुकसान कई होते हैं, नोनी एक फल है जो हरा, सफेद व पीले रंग का होता है। नोनी का फल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है व नोनी के फल के अलावा इसके पत्ते, टहनियों और जड़ का उपयोग भी औषधि बनाने में किया जाता है। नोनी का वैज्ञानिक नाम मोरिंडा साइट्रिफोलिया (Morinda Citrifolia) है। नोनी एक सदाबहार पौधा है जिसमें लगभग 150 से भी अधिक पोषक तत्वों की मात्रा होती है।

नोनी जूस के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Noni Juice in hindi)

नोनी के जूस में विभिन्न औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। नोनी के जूस के कई फायदे होते हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है इसके अलावा इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

नोनी की खेती

भारत में नोनी की खेती कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश व अंडमान निकोबार जैसे कई क्षेत्रों में की जाती है। भारत के अलावा अन्य दक्षिण एशियाई देशों, अफ्रीका, कैरिबियाई तथा दक्षिण अमेरिकीय देशों में भी नोनी की खेती की जाती है।

नोनी के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

नोनी के जूस में विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5 व विटामिन ई पाया जाता है। इसके अलावा नोनी के जूस में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, लौह, फास्फोरस व खनिज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नोनी के अन्य नाम

नोनी को अंग्रेजी भाषा में चीज़ फ्रूट (Cheese fruit) कहा जाता है। इसके अलावा इसे हॉन्ग, एप्पल, अच, बाली, लेड, चीज तथा आक भी कहा जाता है। Benefits and side effects of Noni juice in hindi.

नोनी के जूस के फायदे (Benefits of Noni juice in hindi)

  • नोनी के जूस में पर्याप्त मात्रा में एनर्जी पाई जाती है जिसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर किया जाता है। नोनी के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से यह शरीर को एनर्जी प्रदान कर विभिन्न रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा नोनी के जूस का सेवन त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है नोनी के जूस पीने से यह बैक्टीरिया को मारता है जिससे त्वचा की अतिरिक्त गंदगी निकल जाती है और कील-मुंहासे और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
  • नोनी का जूस सूजन को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है, चूंकि नोनी के जूस में क्विनोन रिडक्टेज नामक एक एंजाइम मौजूद होता है जिसके प्रभाव से सूजन तुरंत ही कम होने लगती है तथा यह सूजन से संबंधित रोगों से सुरक्षा करता है। इसके अलावा नोनी के जूस का सेवन करने से गठिया की समस्या भी कम होती है, रोजाना नोनी के जूस का सेवन करने से यह गठिया में हो रही सूजन व दर्द को कम करने में सहायक होता है।
  • नोनी का जूस कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी सुरक्षा करने में सहायक होता है, रोजाना आधा कप नोनी के जूस का सेवन करने से यह धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर तथा कीमोथेरेपी की स्थिति को ठीक करने में मदद करता है।
  • नोनी के जूस का सेवन करने से यह प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है। नोनी का जूस कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा नोनी के जूस चोट लगे हुए घावों को जल्द भरने में भी सहायता करता है।
  • नोनी के जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, रोजाना नोनी के जूस का सेवन करने से यह टाइप 2 की डायबिटीज को कम करता है। नोनी का जूस ग्लाइकोसाइलेटेड हीमोग्लोबिन, सीरम ट्राइग्लिसराइड्स व कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
  • नोनी के जूस का सेवन लिवर की बीमारियों को ठीक करने में भी मदद करता है। रोजाना नोनी के जूस का सेवन लीवर को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ लीवर से संबंधी सभी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा नोनी का जूस याददाश्त को मजबूत करने में भी मदद करता है और विभिन्न मानसिक रोगों से रक्षा करता है।

जानें चौलाई की सब्जी खाने के फायदे और नुकसान – Amaranth

नोनी के जूस के नुकसान (Disadvantages of Noni juice in hindi)

  • नोनी के जूस का सेवन गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए और यदि वे किसी स्थिति में इसका सेवन करना चाहती हैं तो डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं।
  • नोनी के जूस का सेवन उच्च रक्तचाप वाले रोगियों को नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है जो उच्च रक्तचाप वाले रोगियों के लिए नुकसानदायक होता है।
  • नोनी के जूस का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए जो किडनी की समस्या से पीड़ित है ऐसे में उनकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है। इसके अलावा किसी विशेष रोग में नोनी के जूस का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

जानें गिलोय जूस के फायदे और नुकसान – Giloy Juice

नोनी जूस का सेवन कैसे करें ?

नोनी जूस का सेवन रोज सुबह दो चम्मच नोनी जूस या नोनी रस को एक गिलास पानी में मिला कर सकते हैं।

जानें लौकी के जूस के फायदे और नुकसान – Bottle Gourd Juice

Share this Article