लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदे

5 Min Read
लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदे

लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदे ( lohe ke bartan me khana banane ke fayde ) : लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदे कई होते हैं, खाना बनाने में साफ सफाई और क्या बनाना है इन सब बातों का तो आजकल सभी लोग ध्यान रखते किन्तु क्या आपने कभी यह सोचा है कि खाना बनाने के लिए किस बर्तन का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

लोहे के बर्तन में खाना बनाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि लोहे के बर्तन में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जिनके कई स्वास्थ्य लाभ होते है। लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदों की जानकारी आगे दी गयी है –

लोहे के बर्तन में खाना बनाने से पहले जरूर जानें ये बातें

यद्यपि लोहे के बर्तन में खाना बनाना लाभकारी माना जाता है परन्तु कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते है जिन्हें लोहे के बर्तन में बनाकर खाना स्वास्थ्य हानिकारक माना जाता है। लोहे के बर्तन में एसिड से युक्त खाद्य पदार्थ नहीं बनाने चाहिए। एसिड युक्त जिनमें अम्ल यानि जो पदार्थ खट्टे हो जैसे- कढ़ी, सांभर, रसम आदि इन्हें न बनाए यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इस प्रकार के भोजन बनाने के लिए लोहे के बर्तन की अपेक्षा स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा खाना बनाने के लिए जिस लोहे के बर्तन का इस्तेमाल किया जा रहा है उसे अच्छी तरह हल्के जूने से धोएं इसे खुरदरे या लोहे के जूने से न रगड़े। लोहे के बर्तनों में किसी भी प्रकार की नमी न रहने दें इससे लोहा प्रतिक्रिया करके जंक जमा देता जो खाने के स्वाद के साथ-साथ उसके पोषक तत्वों को भी खत्म कर देता है।

लोहे के बर्तन में खाना बनाने के फायदे ( Benefits of cooking food in iron utensils in hindi )

  • लोहे के बर्तन में बने भोजन का सेवन करने से शरीर में रक्त में कमी को पूरा किया जा सकता है, लोहे के बर्तन में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि करने में मदद करता है। रोजाना लोहे के बर्तन में बने खाने का सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी को पूरा करके एनीमिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है।
  • लोहे के बर्तन में खाना बनाने से खाना बहुत पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है, भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करें। लोहे के बर्तन में बने भोजन का स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है इसीलिए अधिकांशतः लोग लोहे के बर्तन जैसे कढ़ाई आदि में खाना बनाना पसंद करते है।
  • लोहे के बर्तन में बना खाना पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है, पेट संबंधी समस्याएं जैसे- गैस्ट्रिक, पेट दर्द आदि से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना लोहे के बर्तन में बने भोजन का सेवन करें यह पेट के लिए लाभकारी होता है।
  • लोहे के बर्तन में खाना बनाने का फायदा जोड़ो एवं घुटनों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए हितकारी माना जाता है, लोहे के बर्तन में आयरन और कैल्शियम की उचित मात्रा पायी जाती है जो हड्डियों से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में मदद करते है। हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए रोजाना लोहे के बर्तन में खाना बनाए और सेवन करें यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
  • लोहे के बर्तन में खाना बनाना मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है, मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान अनियमित रक्तस्राव, पेट दर्द, घुटनों में दर्द, पीठ दर्द आदि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना लोहे के बर्तन में बने खाना का सेवन करें यह लाभकारी होता है।
  • लोहे के बर्तन में बने भोजन का सेवन करना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लोहे के बर्तन में बने भोजन का सेवन उन लोगों के लिए हितकारी माना जाता है जो अधिक शारीरिक श्रम करते है। लोहे के बर्तन में ऐसे तत्व पाए जाते है जो शरीर को तंदुरुस्ती प्रदान करके शरीर की थकान को दूर करने में मदद करते है।

जानें मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे

Share this Article