नींबू और कपूर के फायदे

4 Min Read
 नींबू और कपूर के फायदे ( Benefits of Lemon and Camphor in hindi )

नींबू और कपूर के फायदे – कपूर दो तरह के होते हैं एक प्राकृतिक कपूर दूसरा कृत्रिम कपूर। प्राकृतिक कपूर को पेड़ से निकाला जाता है, जिसे हम खा भी सकते हैं। जबकि कृत्रिम कपूर केमिकल्स से बना होता हैं। कपूर खुशबूदार व ज्वलनशील होता है इसलिए पूजा-हवन के दौरान वातावरण की शुद्धता के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा आयुर्वेद में कपूर का उपयोग कई  बीमारियों के इलाज के लिए औषधि के रूप में किया जाता हैं। वहीं विटामिन-सी भरपूर नींबू सेहत के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के साथ शरीर कई बीमारियों से बचाता हैं और बीमारी की अवस्था में बीमारी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है इसलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिये बताएंगे नींबू और कपूर का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता हैं।

नींबू और कपूर का मिश्रण सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य समस्याओं जैसे दांत दर्द, फटी एड़ियों और झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी नींबू और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से नींबू और कपूर के फायदे के बारे में।

 नींबू और कपूर के फायदे ( Benefits of Lemon and Camphor in hindi )

  1. अगर किसी व्यक्ति को पेट में दर्द, जलन और गैस की समस्या रहती है तो वह व्यक्ति नींबू पानी में कपूर, अजवाइन व पुदीने का रस मिलाकर पीएं। इस मिश्रण का सेवन आप वजन को घटाने के लिए भी कर सकते हैं।
  2. खुजली से छुटकारा पाने के लिए भी कपूर और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। खुजली होने पर कपूर में चमेली तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे खुजली से प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इस लगाने से खुजली कुछ देर बाद ही ठीक हो जाती है।
  3. नींबू और कपूर के फायदे में झड़ते बालों का इलाज भी शामिल हैं। झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा-सा पिसी हुई कपूर मिलाएं और इस मिश्रण को जड़ों में अच्छी तरह लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे लगने से ना सिर्फ बालों का झड़ना बंद होता है बल्कि डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है।

    पढ़ें – नींबू के फायदे और नुकसान

  4. दांत में हुए गड्ढे यानी कैविटी में कपूर व नींबू का रस मिलाकर लगाएं। फिर 5-7 मिनट बाद कुल्ला कर लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने पर कैविटी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी और साथ ही इससे दांत दर्द भी दूर होगा। इसके अलावा बिच्छू के काटने पर कपूर को पीसकर नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसे लगाने से जहर निकल जाएगा।
  5. फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पाने और पैरों को साफ एवं सुन्दर बनाने के लिए एक टब में गुनगुना गर्म पानी, 2 चम्मच नींबू व थोड़ा-सा कपूर का पाउडर मिक्स करें। अब इसमें कुछ देर पैर डुबोए फिर सॉफ्ट ब्रश से पैरों को साफ करके क्रीम या लोशन लगा लें।
  6. तनाव, सिरदर्द, डिप्रेशन आदि में कपूर के तेल में नींबू रस की कुछ बूंदों को मिलाकर सिर पर मालिश करने से आराम मिलता है क्योंकि कपूर की ख़ुशबू मस्तिष्क की नसों को आराम पहुंचाती है और आपको तनाव मुक्त रखती हैं।

Share this Article