पेट दर्द का देसी उपचार

7 Min Read
पेट दर्द के देसी उपचार ( home remedies for stomach ache in hindi )

पेट दर्द का देसी उपचार ( pet dard ke desi upchar ) : पेट दर्द का देसी उपचार बहुत ही आसान हैं क्योंकि पेट दर्द एक सामान्य समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते है। पेट दर्द के दौरान होने वाला दर्द सामान्य या गंभीर हो सकती है। पेट दर्द में अपच, ऐंठन, गैस, सूजन, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। पेट में दर्द के डॉक्टरी इलाज होने के साथ-साथ कुछ देसी उपचारों को अपनाया जाता है। पेट में दर्द के देसी उपचार की जानकारी नीचे दी गयी है –

पेट दर्द के लक्षण

पेट दर्द के सामान्य कारण होने के साथ कुछ गंभीर कारण भी हो सकते है। पेट दर्द के लक्षण निम्नलिखित है –

  • जलन
  • रुक-रुक कर पेट में दर्द होना
  • पेट में गुड़गुड़ाहट
  • ज्यादा खट्टी डकार आना
  • बुखार
  • गैस बनना
  • उल्टी
  • जी मिचलाना
  • पेट में सुई चुभोने जैसा दर्द होना
  • पेट फूलना या भारी महसूस होना
  • पेशाब त्यागते समय कभी-कभी पेट में दर्द होना

पेट दर्द के कारण

पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है, पेट दर्द के कारण है –

  • अधिक तेल, मिर्च मसालेदार भोजन करना
  • पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम, समोसा आदि का ज्यादा सेवन करना
  • देर तक खाली पेट रहना
  • अधिक भोजन करने से
  •  बासी खाना खाना
  • संक्रमित भोजन खाने से
  • अंकुरित दालों का ज्यादा सेवन करना
  • सूखा मांस खाना
  • खाना खाने के बाद ज्यादा तेज दौड़ने से
  • गंदा पानी पीना
  • अधिक पानी पीने से
  • महिलाओं में मासिक स्राव के समय

पेट दर्द के देसी उपचार ( home remedies for stomach ache in hindi )

  • पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए काला नमक लाभकारी होता है। काले नमक में हींग, सोंठ, यवक्षार और अजवाइन की बराबर मात्रा को मिलाकर चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण को सुबह और शाम खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। काला नमक के इस चूर्ण का नियमित रूप से सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • पेट दर्द के देसी उपचार में अजवाइन काफी फायदेमंद होती है। अजवाइन या अजवाइन के चूर्ण को लेकर इसे गुनगुने पानी के साथ खाएं इससे गैस से होने वाली पेट दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा अजवाइन के चूर्ण में सोंठ पाउडर को मिलाकर इसका सेवन करने से भी पेट दर्द ठीक हो जाता है।
  • पुदीने का उपयोग पेट दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है, एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में पुदीने का रस, नींबू रस और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है। पेट दर्द में पुदीना की पत्तियों को चाबने से भी पेट दर्द कम होता है।
  • पेट दर्द में नींबू लाभकारी होता है, एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस, नग चूर्ण, सौंठ चूर्ण और थोड़ा काला नमक मिलाकर इसका सेवन करने से पेट दर्द से छुटकारा मिलता है। नींबू के इस पानी को पीने से उल्टी और अपच की वजह से होने वाले पेट दर्द में राहत मिलती है।
  • सूखी अदरक पेट दर्द में तुरंत राहत दिलाने में मददगार होती है, पेट दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए सूखी अदरक में काली मिर्च, हींग, सेंधा नमक की थोड़ी-थोड़ी मात्रा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को नाभी के चारो ओर लगाए इससे पेट दर्द तुरंत ठीक हो जाता है।
  • पेट दर्द को ठीक करने में हरड़ बेहद कारगर होता है, भीगी हुई हरड़, काला नमक, पिप्पली, अजवाइन इन सभी को पीस लें। इस पीसे हुए मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से पेट दर्द कम होता है। इस पाउडर के सेवन से एसिडिटी, गैस और अपच से होने वाले पेट दर्द को ठीक किया जा सकता है।
  • पेट दर्द में दशमूलारिष्ट बेहद हितकारी माना जाता है, दशमूलारिष्ट एक प्रकार की आयुर्वेदिक दवा है जो जूस के रूप में होती है। दशमूलारिष्ट के सेवन से पेट दर्द को कम किया जा सकता है। सुबह शाम पानी के साथ मिलाकर दशमूलारिष्ट का सेवन करना पेट दर्द में राहत दिलाने में काफी मददगार होता है।
  • पेट दर्द के देसी उपचार में लहसुन का उपयोग किया जाता है, पेट दर्द को ठीक करने के लिए एक चम्मच लहसुन के रस को पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है। गैस की वजह होने वाले पेट दर्द और सामान्य पेट दर्द को दूर करने में लहसुन बहुत असरदार होता है।

बच्चों के पेट दर्द का घरेलू उपचार

बच्चों के पेट दर्द का घरेलू उपचार के लिए रसपीपारी और हींग का उपयोग करना लाभकारी होता है। बच्चों के पेट दर्द को ठीक करने के लिए उपाय निम्नलिखित है –

  1. बच्चों से संबंधित कोई भी पेट संबंधी रोग के लिए रसपीपरी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। रसपीपरी एक आयुर्वेदिक दवा है जिसकी एक या दो गोली को शहद के साथ मिलाकर इसको बच्चों को खिलाने से पेट दर्द में राहत मिलती है। रसपीपरी को जायफल के साथ पीसकर या घोंटकर खाली पेट बच्चों को खिलाने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। बच्चों में उल्टी, गैस, पेट सूखना, बुखार आदि से छुटकारा दिलाने में रसपीपरी काफी असरदार होती है।
  2. बच्चों के पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए हींग काफी हितकारी मानी जाती है। आधा चम्मच हींग को थोड़ा सा पानी में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बच्चे की नाभि के किनारे-किनारे लगाए। ऐसा करने से बच्चे के पेट दर्द को तुरंत ठीक किया जा सकता है।

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article