पेट में जलन होने के कारण और उपाय – Stomach Irritation Causes & Remedies

7 Min Read
पेट में जलन होने के कारण और उपाय

पेट में जलन होने के कारण और उपाय ( pet mein jalan hone ke karan aur upay ) : पेट में जलन होना एक सामान्य समस्या है आइये जानें पेट में जलन होने के कारण और उपाय। पेट में जलन होना एक आम समस्या हो गयी है, जो आम तौर गलत खान-पान के कारण होती है। पेट में जलन कई बार इतनी बढ़ जाती है कि यह सीने और गले तक होने लगती है।

पेट में जलन की समस्या, कई शारीरिक समस्याओं जैसे मुंह का स्वाद बिगड़ना, गले में दर्द होना, अत्यधिक डकार आना, मतली व उल्टी होना, गले में खराश होना, घबराहट होना और छाती व ऊपरी पेट में दर्द का कारण बन सकती है।

पेट में जलन होना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन बार-बार पेट में जलन होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से पेट में जलन होने के कारण और उपाय के बारे में।

पेट में जलन होने के कारण (Causes of Stomach Irritation in hindi)

  • कई बार गलत खान-पान का सेवन, पेट में जलन का कारण बन सकता है। इसके अलावा भोजन अच्छे से न पचने पर भी पेट में जलन की समस्या पैदा हो सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान अधिक भोजन का सेवन, पेट में जलन का कारण बन सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान, गर्भवती महिला के अंदरूनी अंगों में दबाव पड़ता है। जिस कारण गर्भवती महिला पेट में जलन महसूस करती है।
  • अधिक मात्रा में तले-भूने भोजन का सेवन, अपच का कारण बन सकता है, जिससे पेट में जलन, गैस, पेट में भारीपन और जी मचलाना जैसी समस्या हो सकती है।
  • फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का कम सेवन, पेट में जलन का कारण बन सकता है। बिना फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन, पेट में कब्ज जैसी समस्याओं को कारण बन सकता है। जिस दौरान पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

जानें 15 उच्च फाइबर के स्रोत, जो रखें आपको हमेशा फिट

  • अधिक मात्रा में नमक-मिर्च का सेवन, पेट में जलन का कारण बन सकता है। इसके अलावा गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन, पेट में जलन की समस्या का कारण बन सकता है।
  • चाय या कैफीन युक्त पेय का अधिक मात्रा में सेवन, पेट में जलन का कारण बन सकता है। क्योंकि चाय या कैफीन युक्त पेय का अधिक मात्रा में सेवन गैस का कारण बनता। जो पेट में जलन और सीने में जलन की समस्या को पैदा कर सकता है।
  • कई बार पेट के अंदरूनी परत में घाव हो जाते है। जो व्यक्ति के पेट में जलन का कारण बनते है। ऐसे में मसालेदार भोजन का सेवन, असहनीय जलन का कारण बन जाता है।
  • जरूरत से ज्यादा भोजन या सोने से पहले अधिक भोजन का सेवन, पेट में जलन का कारण बनता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भोजन, पेट में दबाव का कारण बनता है, जो पेट में जलन की समस्या को पैदा कर सकता है। इसके अलावा फास्ट फूड का अधिक सेवन, पेट में जलन का कारण बन सकता है।

जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन घटाने सहित 6 फायदे

पेट की जलन को दूर करने के उपाय (Remedies to Relieve Stomach Irritation in hindi)

  • अधिक मात्रा में फाइबर युक्त फल व सब्जियों का सेवन, पेट की जलन को दूर करने में मदद करता है। फाइबर युक्त फल व सब्जियों का सेवन, पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है। जो पेट में जलन की समस्या से बचाव करने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  • पेट में जलन या एसिडिटी को दूर करने के लिए, एक गिलास ठंडे दूध का सेवन किया जा सकता है। जो पेट की जलन को ठीक करने के साथ सीने की जलन को भी ठीक करने में सहायक होता है।
  • रात में भोजन, सोने से एक से दो घंटे पहले कर लें। यह वजन को सामान्य रखने के साथ पेट की जलन की समस्या को दूर, रखने में सहायक होता है। इसके अलावा रात को अधिक मात्रा में भोजन करने से बचें।
  • पेट में जलन की समस्या को दूर करने के लिए, योग किया जा सकता है। रोजाना 10 से 15 मिनट व्रजासन व मुद्रासन योग करें। यह पेट की जलन को दूर करने के साथ पेट की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते है।
  • पेट की जलन को कम करने के लिए केले का सेवन लाभदायक होता है। पेट में जलन होने पर, एक केले का सेवन करें। केला एक नेचुरल एंटासिड फल है, जो पेट की जलन को तुरंत ठीक करने में सहायक होता है। रोजाना केले का सेवन, पेट की समस्याओं से बचा सकता है।
  • पेट में जलन की समस्या को दूर करने के लिए, कम से कम एक दिन में 3 लीटर से ज्यादा पानी का सेवन करें। यह पेट की जलन को ठीक करने के साथ कई शारीरिक समस्याओं से भी बचाव करता है।
  • पेट में जलन को दूर करने के लिए, खाना खाने से 30 मिनट पहले और खाना खाने के 1 घंटे बाद तक पानी पीने से बचें । ऐसा करने से पेट में जलन की समस्या से बचा जा सकता है।
  • अदरक के रस में शहद और नींबू के रस को मिलाकर पीने से पेट की जलन को कम किया जा सकता है। अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते है और पेट की जलन को दूर करने में सहायक होते है।

जानें वजन घटाने के लिए लौकी के जूस के फायदे – Bottle Gourd Juice

Share this Article