ठंडे पानी के फायदे और नुकसान – Benefits and Harms of Cold Water

5 Min Read
ठंडे पानी के फायदे और नुकसान - Benefits and Harms of Cold Water

ठंडे पानी के फायदे और नुकसान ( thande pani ke fayde aur nuksan ) : ठंडा पानी पीना हर किसी को पसंद होता है, खासकर गर्मियों के दिनों में अधिकतर लोग ठंडा पानी पीना ही पसंद करते हैं। गर्म और ठंडे पानी के अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं इसलिए कई लोग गर्म पानी को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हैं तो कुछ लोग ठंडे पानी को फायदेमंद बताते हैं।

ठंडे पानी के फायदे और नुकसान ( Benefits and Harms of Cold Water in hindi )

स्वास्थ्य के लिए गर्म और ठंडे पानी के अपने अपने फायदे और नुकसान होते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं, ठंडे पानी के फायदे और नुकसान के बारे में।

ठंडे पानी के फायदे ( Benefits of Cold Water in hindi )

  • गर्मियों के दिनों में ठंडा पानी पीने से आप खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। दरअसल ठंडा पानी शरीर में होने वाली पानी की कमी को जल्द ही पूरा करने में मदद करता है क्योंकि ठंडा पानी गर्म पानी की अपेक्षा तेजी से रक्त में प्रवेश कर पाता है।
  • वजन को कम करने के लिए ठंडा पानी पीना लाभकारी होता है क्योंकि ठंडा पानी शरीर की कैलोरी को कम करने के साथ चयापचय की दर को बढ़ाने का कार्य करता है, जो वजन को कम करने में आपकी मदद करता हैं।
  • ठंडा पानी शरीर में मौजूद रक्त के बहाव को सामान्य बनाए रखने में सहायक होता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंडा पानी पीने से पूरे शरीर में खून का बहाव अच्छी तरह से होता है और सभी अंगों को सही मात्रा में खून मिलता है, जिस कारण सभी अंग सही तरीके से कार्य करते हैं और आप सेहतमंद रहते हैं।
  • एक्सरसाइज के दौरान ठंडा पानी पीना फायदेमंद होता है क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान आपके शरीर का तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है इसलिए इस दौरान हल्का ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान को सामान्य बनाएं रखने में मदद मिलती है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी ठंडा पानी पीना फायदेमंद होता है। दरअसल ठंडा पानी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है, जिससे त्वचा पर चमक बनी रहती है और त्वचा स्वस्थ व सुंदर नजर आती है।
  • ठंडा पानी पीने से और ठंडे पानी से नहाने से मूड अच्छा रहता है। ठंडा पानी पीने और ठंडे पानी से नहाने से शरीर में मूड अच्छा करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है, जिससे मूड अच्छा होने में मदद मिलती है। अगर आप थकान और तनाव महसूस करते हैं तो आप गर्म पानी की जगह ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दें।

जानें फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के फायदे

ठंडे पानी के नुकसान (Harms of Cold Water in hindi)

  • सामान्य पानी की अपेक्षा ठंडा पानी पीने से नाक बहने और गले में खराश की समस्या हो सकती है।
  • ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीने से पेट में मरोड़, पेट में दर्द और जी मचलाना जैसी समस्याएं हो सकती है।
  • ठंडा पानी पीना, कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल ठंडा पानी भोजन को अधिक कठोर बना देते है, जिससे भोजन सही तरीके से पच नहीं पाता है और आंतों में संकुचन होने लगता है, जिस कारण मल को बाहर निकलते समय मुश्किल होने लगती है और आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।
  • ठंडा पानी पीना हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता हैं। दरअसल ठंडा पानी आपके दिल की गति को कम कर देता है और वैगस नर्व (vagus nerve) यानी अनैच्छिक कार्यों (जिन पर नियंत्रण ना हो) उनको भी उत्तेजित करता है।
  • ज्यादा ठंडा पानी पीने से सिर दर्द हो सकता है क्योंकि ज्यादा ठंडा पानी स्पाइन की सेंसेटिव नसों यानी रीढ़ की संवेदनशील तंत्रिकाओं को ठंडा कर देता हैं, जो सीधे दिमाग पर असर डालती हैं, जिस कारण सिर में दर्द होने लगता हैं।

जानें गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान – Hot Water Benefits

Share this Article