भूख न लगना, भूख न लगने के कारण, लक्षण और उपाय

5 Min Read
भूख न लगना, भूख न लगने के कारण, लक्षण और उपाय

भूख न लगना, भूख न लगने के कारण, लक्षण और उपाय : भूख न लगना या भूख न लगने के कारण, लक्षण और उपाय से संबंधित सभी जानकारियां इस आर्टिकल में शामिल हैं। भूख न लगना को खाना खाने की इच्छा न होना या खाना अच्छा न लगना कहा जाता है। कई शारीरिक एवं मानसिक रोग भूख न लगना के कारण हो सकते है लेकिन अधिकांशतः भूख न लगने का कारण पेट संबंधी समस्याएं होती है।

कमजोरी और अधिक थकान लगना भूख न लगना के प्रमुख लक्षण है। यद्यपि भूख न लगना एक सामान्य समस्या मानी जाती है लेकिन यदि यह समस्या अधिक समय तक रहती है तो इससे एरोरेक्सिया कहा जाता है जिसका कारण मानसिक रोग होता है। भूख न लगना की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है –

भूख न लगने के लक्षण

भूख न लगना कम समय तक रहने वाली एक परेशानी जिसके लक्षण भी कम समय तक देखे जा सकते है लेकिन यदि ये लक्षण अधिक समय तक रहे तो इससे गंभीर रोग होने का खतरा बना रहता है। भूख न लगना के लक्षण निम्नलिखित है –

  • भोजन में किसी भी प्रकार का स्वाद न लगना।
  • भोजन के स्वाद में किसी प्रकार की रूचि न रखना।
  • मनपसंद भोजन भी स्वादिष्ट न लगना।
  • बहुत जल्द पेट भर जाना।
  • भोजन चबाने या निगलने में परेशानी होना।
  • भोजन करने की याद न रखना।
  • भोजन करते समय थक जाना।
  • भोजन करते समय खाना को अधूरा छोड़ देना।
  • खाने में गंध महसूस करना।
  • वजन में कमी आना।
  • चिड़चिड़ापन।
  • कमजोरी
  • अधिक थकान महसूस करना

भूख न लगने के कारण और उपाय

भूख न लगने के कारण

भूख न लगने का कारण कई शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं होती है जिनके प्रभाव से व्यक्ति की भूख में दिनोंदिन कमी आने लगती है और व्यक्ति में खाना खाने इच्छा पूरी तरह खत्म हो जाती है। भूख न लगने के कारण कुछ इस प्रकार है –

भूख न लगने के सामान्य कारण –

  • पेट संबंधी समस्याएं
  • बुखार
  • पेट खराब
  • उल्टी
  • मतली
  • अपच
  • एसिडिटी
  • चिंता
  • पाचन तंत्र रोग
  • गर्भावस्था
  • दवाओं का अधिक सेवन
  • धूम्रपान करना
  • शराब पीना
  • उच्च और निम्न रक्तचाप

भूख न लगने के गंभीर कारण –

  • निमोनिया
  • टाइफाइड
  • हेपेटाइटिस
  • लिवर रोग
  • किडनी रोग
  • तनाव
  • मानसिक रोग
  • एनीमिया
  • मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन
  • कैंसर
  • क्रोन रोग
  • सीलिएक रोग
  • एचआईवी
  • इन्फ्लुएंजा

भूख न लगने के घरेलू उपाय

भूख न लगना एक सामान्य समस्या है इसीलिए हमारे द्वारा बताए गए भूख न लगने के उपायों को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन यदि यह परेशानी अधिक समय तक बनी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर के निर्देशानुसार इस समस्या का इलाज कराएं। भूख न लगने के उपाय है –

  1. जो आपको स्वादिष्ट लगे वह भोजन खाएं लेकिन वही भोजन खाएं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो।
  2. पेय पदार्थ जैसे जूस, सॉफ्ट ड्रिंक आदि पिएं।
  3. जिस स्थिति में भोजन करना पसंद है उस स्थिति को अपनाए जैसे- भोजन करते समय संगीत सुनना।
  4. भोजन की गंध को कम करने के लिए ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  5. भोजन करना न छोड़े।
  6. थोड़ा-थोड़ा करके खाएं आवश्यकता से अधिक खाने की कोशिश न करें।
  7. फलों का सेवन करें। रसदार और स्वादिष्ट फलों के सेवन से भूख में वृद्धि होगी।
  8. भूख न लगने पर कमजोरी को दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
  9. भूख बढ़ाने के लिए भोजन करना जरा भी न छोड़े कम ही खाएं लेकिन जरूर खाएं।
  10. संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें।
  11. भोजन को अलग-अलग तरीके से बनाकर खाने की कोशिश करें इससे स्वाद में परिवर्तन होगा जिससे खाने की इच्छा बढ़ेगी।
  12. कैलोरी और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  13. खाना खाने से पहले थोड़ा एक्सरसाइज कर लें।

जानें ज्यादा भूख लगने के कारण और उपाय

भूख न लगने के अन्य उपाय –

  • पर्याप्त नींद लें।
  • तनाव को दूर करने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन करें।
  • व्यायाम करने से भूख न लगना की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  • धूम्रपान और शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ दें।
  • एक्सरसाइज करें।

Share this Article