सोते हुए होने वाली गलतियां

5 Min Read
सोते हुए होने वाली गलतियां

सोते हुए होने वाली गलतियां (sote hue hone wali galtiyan) : सोते हुए होने वाली गलतियां भिन्न-भिन्न प्रकार की होती हैं। सोना एक बहुत ही अच्छी क्रिया है जो हमारे शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी है। रोजाना हमें 6-8 घण्टे की नींद लेनी चाहिए जिसके कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं। उचित तरीके के सोने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया सुचारु रूप से चलती है एवं शरीर का वजन भी संतुलित रहता है। परन्तु वहीं सोते हुए की जाने वाली गलतियां हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

सोते हुए होने वाली गलतियां

  • अक्सर गलत ढंग से सोने के कारण हमें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है जो आगे चलकर किसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है। नींद में उचित सांस न ले पाने के कारण टाइप- 2 डायबिटीज और दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। सोते वक़्त हमारी नींद कई चरणों से होकर गुजरती है। जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हमारे रक्तचाप एवं श्वास प्रणाली में उतार-चढाव आता रहता है। इसके अलावा नींद में हमारी मांसपेशियां आराम की अवस्था में रहती हैं। ऐसे में अगर हमारा गला उचित मुद्रा में नहीं होगा तो हो सकता है कि हमारे गले के रास्ते जाने वाली हवा में बाधा उत्पन्न हो जाये और जिसके कारण सांस की समस्या हो सकती है।
  • सोने के गलत तरीके के कारण हमारी रीड की हड्डी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। बिस्तर पर तकिया को सीधे लगाकर सोने से हमारी रीड की हड्डी पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए तकिये पर दाएं या बाएं तरफ करवट लेकर सोना चाहिए।
  • हमें ज्यादातर लोगों को मुंह खोलकर सोने की आदत होती है जिसके कई नुकसान होते हैं। मुंह खोलकर सोना हमारे दांतों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। इससे हमारे मुंह को हानि पहुंचती है। मुंह खोल कर सोने के कारण हवा का प्रवाह हमारे मुंह से लार को हटा देता है। कम लार बिल्डअप प्लाक को रोक देता है जो मुंह में अवांछित बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे दांतों को हानि होती है। इसके अलावा खुले मुंह सोने से हमारे फेफड़ों में ऑक्सीजन के प्रवाह में कमीं आ जाती है। फेफड़ों में कम ऑक्सीजन के कारण हम जल्दी थकान और कमजोरी का अनुभव करते हैं।

जानें कम सोने के नुकसान (Losses of Less Sleep in hindi)

  • अक्सर हम खाना खाने के बाद दाईं तरफ मुंह करके सोते हैं जिससे हमारे शरीर का पाचन तंत्र बुरी तरह प्रभावित होता है एवं हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। खाना खाने के बाद हमेशा बाईं तरफ मुंह करके सोना चाहिए जिससे हमारा खाना धीरे-धीरे पचता है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।
  • नींद में घुटने मोड़कर अधिक समय तक नहीं सोना चाहिए इससे जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार घुटने मोड़ कर अधिक समय तक सोने के कारण हमारे शरीर में रक्त संचालन की क्रिया में रुकावट आ सकती है जिससे जोड़ों में दर्द हो सकता है। जिन लोगों को इस प्रकार सोने की आदत है उन्हें रात को सोते समय अपने पैरों के बीच में एक तकिया लगा कर सोना चाहिए।
  • अक्सर नींद में करवट बदल कर हम पेट के बल सो जाते हैं। ऐसा करने से कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती है। पेट के बल सोने से हमें खाना पचाने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article