हाथ पैर में दर्द होने के कारण और उपाय

11 Min Read
हाथ पैर में दर्द होने के कारण और उपाय

हाथ पैर में दर्द होने के कारण और उपाय : हाथ पैर में दर्द होने के कारण और उपाय यहाँ बताये गए हैं। आज की भाग-दौड़ जिंदगी में छोटे-बड़े दर्द लगे रहते है। ऐसे में हाथ पैर में दर्द होना एक आम समस्या है। जिसके कई कारण हो सकते है जैसे गलत खान-पान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, मौसम में बदलाव और शारीरिक समस्याओं के चलते हाथ पैर में दर्द हो सकता है। इन कारणों से होने वाले हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के लिए, अपने रहन-सहन और खानपान में बदलाव करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

इसके अलावा हाथ पैर के दर्द कम करने के लिए दुकानों से दवाइयां खरीदने के बदले कई प्राकृतिक व घरेलू उपचार किये जा सकते हैं। जो हाथ पैर के दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से हाथ पैर में दर्द होने के कारण और उपाय के बारे में।

हाथ पैर में दर्द होने के कारण क्या है (What are the reason of pain in hand and foot in hindi)

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण

शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हाथ पैर में दर्द का कारण बन सकती है। इस भाग-दौड़ जिंदगी में शरीर को पौष्टिक भोजन का सेवन करना बेहद जरुरी है। नहीं तो आपका शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए हाथ पैर के दर्द से बचाव के लिए बेहद जरुरी है पौष्टिक भोजन का सेवन। इसके अलावा दर्द से बचने के लिए शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम के स्तर की जांच करते रहें।

बढ़ती उम्र के कारण

बढ़ती उम्र के कारण भी हाथ पैर में दर्द हो सकता है। बढ़ती उम्र के चलते शारीरिक कमजोरी होने लगती है, जो हाथ पैर में दर्द का कारण बनती है। बढ़ती उम्र में हाथ पैर में दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन यह समस्या रात में काफी बढ़ जाती है, जिसमें दर्द बहुत ही गंभीर और दर्दनाक हो सकता है। जिस कारण बढ़ती उम्र वाले लोगों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

स्वास्थ्य समस्याओं के कारण

शारीरिक स्वास्थ्य समस्या के चलते भी हाथ पैर में दर्द होना आम समस्या है। कई बार हाथ पैर में दर्द होना कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण हो सकता है। जैसे गठिया इसमें हाथ पैर में दर्द, सूजन और जकड़न जैसी समस्या होती है। ऐसे ही कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हाथ पैर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा चोट के कारण भी हाथ पैर में दर्द हो सकता है।

जानें रोजाना सिर दर्द के कारण और उपाय

ज्यादा देर चलने और खड़े रहने के कारण

ज्यादा देर तक चलने और खड़े रहने के कारण भी हाथ पैर में दर्द हो सकता है। बहुत ज्यादा चलने और खड़े रहने के कारण मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा थक जाती है, जिस कारण मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। जो हाथ पैर में दर्द का कारण बन सकता है और यह समस्या ज्यादा मोटे लोगों में देखी जा सकती है।

बदलते मौसम के कारण

बदलते मौसम के कारण भी हाथ पैर में दर्द हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, गर्मियों में लोगों के पैर में दर्द और ऐंठन होना एक आम समस्या होती है। गर्मियों में विटामि-डी का स्तर बढ़ने के कारण, तंत्रिका तंत्र बेहद सक्रिय हो जाते है। जो पैर हाथ में दर्द और ऐंठन का कारण बनता है। इसके अलावा सर्दियों में भी ठंड के कारण पैर हाथ में दर्द हो सकता है।

जानें पेट में जलन होने के कारण और उपाय

सर्वाइकल समस्या के कारण

सर्वाइकल की समस्या के कारण भी हाथ पैर में दर्द हो सकता है। जिसमें व्यक्ति के हाथ पैर में कमजोरी आने लगती है और वह थकान महसूस करने लगता है। इसके अलावा यह हाथ पैर में दर्द और सूजन का कारण बनता है। इसलिए कहा जा सकता है कि सर्वाइकल कारण भी हाथ पैर में दर्द हो सकता है।

बहुत ज्यादा जिम या कसरत करने कारण

बहुत ज्यादा जिम या कसरत करने के कारण भी पैर हाथ में दर्द हो सकता है। अगर आप अधिक ज्यादा कसरत कर लेते तो यह आपके हाथ पैर में दर्द और ऐंठन का कारण बन सकता है। जिस कारण रात में यह दर्द और ऐंठन काफी बढ़ सकता है। इसलिए ज्यादा कसरत करना कई तरीकों से हानिकारक हो सकता है। इसलिए बहुत अधिक कसरत करने बचें।

हाई हिल चप्पल पहनने के कारण

हाई हिल पहने के कारण भी पैर में दर्द हो सकता है। व्यक्ति के पैरों के बनावट शरीर का भार सहने और खड़ा रहने के हिसाब से बनाई गयी है। जो पूरे शरीर को संतुलित रखने में सहायक होती है। ऐसे में जितनी लम्बी हिल होती है, पैरों में उतना ही ज्यादा दबाव पड़ता है। जो पैर दर्द का कारण बनता है। नियमित रूप से हिल पहनने से, पैरों की स्थिति बिगड़ जाती है, जिस कारण पैरों की हड्डियां कमजोर होने लगती है और पैरों में दर्द लगा रहता है।

 हाथ पैर के दर्द को दूर करने के उपाय

  • हाथ पैर के दर्द दूर करने के लिए अपने खाना-पान में बदलाव करें। इसके अलावा संतुलित व पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे शरीर को सम्पूर्ण पोषण मिल सके। शरीर में पोषक तत्व की कमी से होने वाले हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के लिए, पौष्टिक आहार का सेवन करना बेहद जरुरी है।
  • हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के लिए सरसों के तेल से मालिश करना फायदेमंद होता है। सरसों के तेल को गर्म कर लें, फिर इस तेल से हाथ पैर की मालिश करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन सामान्य हो जाता है। जो हाथ पैर के दर्द को कम करने और दर्द में आराम दिलाने में सहायक होता है।

जानें तुलसी के बीज और दूध के फायदे

  •  पैर के दर्द को ठीक करने के लिए गर्म पानी में नमक डालें। अब इस पानी में 15 से 20 मिनट तक पैर को डालकर बैठें। ऐसा करने से जल्द ही पैरों के दर्द में आराम मिलेगा। इसके अलावा हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के लिए बर्फ से हाथ पैर की सिंकाई की जा सकती है, इसके लिए बर्फ के टुकड़ों को एक सूती कपड़े में बांध लें। इससे 10 से 15 मिनट तक सिंकाई करें यह हाथ पैर के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होती है।
  • शरीर में विटामिन-डी की कमी, हाथ पैर में दर्द का कारण बन सकती है। हम में से बहुत लोगों ऐसे होते है, जो अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त होते है कि वह धूप में सिकाई नहीं करते। जिस कारण उन लोगों में विटामिन-डी की कमी हो सकती है, जो हाथ पैर में दर्द का कारण बनती है। इस दर्द से छूटकर पाने के लिए और विटामिन डी कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 40 मिनट धूप की सिकाई करना बेहद जरुरी है।
  • हाथ पैर के दर्द को दूर करने के लिए योग करना लाभदायक होता है। रोजाना नियमित रूप से योग करना हाथ पैर के दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इसलिए हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के लिए 10 से 15 मिनट योग करें। यह आपके हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
  • पैरों के दर्द को दूर करने के लिए हील पहनने से बचें। हील पहनने से पैरों में दर्द होना आम समस्या है, इस समस्या से बचने के लिए हिल पहने से बचें। इसके अलावा हमेशा साइज के जूते, चप्पल ही पहनें। इन से पैरों में ज्यादा दबाव नहीं पड़ता जिस कारण आप पैर दर्द से बच सकते हैं।
  • हाथ पैर के दर्द को ठीक करने के लिए लौंग तेल से मालिश करना लाभदायक होता है। लौंग में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं, इसलिए लौंग के तेल से हाथ पैर की मालिश करने पर, हाथ पैर के दर्द में आराम पाया जा सकता है।
  • हाथ पैर के दर्द से बचाव के लिए लगातार काम करने से बचें। अगर आप कोई भी काम को लगातार करते है, तो यह हाथ पैर में दर्द का कारण बन सकता है। इसलिए लगातार काम करते समय, बीच में थोड़ी-थोड़ी देर में आराम लेते रहें।

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को हमेशा हाथ पैर में दर्द की गंभीर समस्या लगी रहती है। घरेलू उपचार के बाद भी हफ्तों तक हाथ पैर में दर्द रहता है। तो वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से सम्पर्क करें।

जानें वजन घटाने के लिए लौकी के जूस के फायदे

Share this Article