घर पर मिट्टी के बर्तन क्यों लाए जाते हैं

5 Min Read
घर पर मिट्टी के बर्तन क्यों लाए जाते हैं

घर पर मिट्टी के बर्तन क्यों लाए जाते हैं ( Ghar par mitti ke bartan kyu laye jate hain ) : घर पर मिट्टी के बर्तन क्यों लाए जाते है इसके पीछे बहुत से कारण होते है, मिट्टी के बर्तन सौभाग्य और समृद्धि वर्धक होते है जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी के बर्तन सजावट, पानी पीने और  खाना बनाने के लिए भी लाए जाते है मिट्टी के बर्तन में बना भोजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अत्यधिक पौष्टिक भी होता है।

मिट्टी के बर्तन के नाम

मिट्टी से कई तरह के बर्तन बनाए जाते है जिनका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है मिट्टी के बर्तन के नाम निम्नलिखित है –

  1. घड़ा
  2. मटका
  3. दिया
  4. सुराही
  5. गमले
  6. करवा
  7. कढ़ाई
  8. कुल्हड़
  9. तवा
  10. हुक्का
  11. चिराग
  12. केतली

मिट्टी के बर्तन कौन बनाता है ?

मिट्टी के बर्तन खरीदते समय आपको यह ख्याल जरूर आता होगा कि मिट्टी के बर्तन कौन बनाता होगा।  मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को ‘कुम्हार’ कहा जाता है जो अपने हुनर से कई प्रकार के सुंदर-सुंदर बर्तन और सजावट के सामान बनाता है।

घर में मिट्टी के बर्तन को किस दिशा में रखना होता है शुभ

घर में लाए गए मिट्टी का बर्तन जैसे – दिया, घड़ा, मटका, थाली, कटोरी, गिलास आदि को उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना शुभ माना जाता है। यदि घर में रखे मिट्टी के बर्तन किसी कारणवश टूट गए हो तो उन्हें किसी गंदे स्थान पर न फेकें उन्हें पेड़ या फूल की जड़ के नीचे ही रखे।

घर में मिट्टी के बर्तन क्यों लाए जाते हैं

  • वास्तु के अनुसार मिट्टी बर्तन को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, मिट्टी के बर्तन या मिट्टी से बनी किसी प्रकार वस्तुएं घर पर रखना बहुत शुभ होता है इसलिए घर पर मिट्टी से बने बर्तन, मूर्तियां, सजावट का सामान आदि रखें। ऐसा करने से घर में दुख दूर होते है और खुशियां बनी रहती है।
  • मिट्टी भूमि तत्व है जिससे जुड़े रहना व्यक्ति के लिए अच्छा माना जाता है इसीलिए घर पर मिट्टी के बर्तन लाए जाते है। माना जाता है कि घर में एक मिट्टी का बर्तन अवश्य होना चाहिए यह घर व परिवार दोनों के लिए शुभ माना जाता है। घर में मिट्टी से बने घड़े में पानी भरकर रखने से बुद्ध और चंद्रमाँ की कृपा बनी रहती है इसके अलावा जो लोग मंगल गृह के प्रकोप से प्रभावित है उन्हें मिट्टी के बर्तन का पानी पीना चाहिए।
  • घर की छत पर पक्षियों के लिए मिट्टी से बने बर्तन पर पानी भरकर रखें यह बहुत शुभ होता है, इसके अलावा मिट्टी से बर्तन में पक्षियों को दाना देने से भी लाभ होता है। पशु-पक्षी भगवान का रूप माने जाते है जिन्हें मिट्टी के बर्तन में पानी या चारा देना ईश्वर को भोग देने के समान होता है।
  • घर में मिट्टी से बने दिये हर त्यौहार में जलाना शुभ होता है यह घर में सुख-शांति के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करते है। जिन लोगों को मानसिक समस्याएं जैसे – तनाव, अवसाद आदि से ग्रस्त रहते है उन्हें मिट्टी के गमले में पौधों को पानी देना चाहिए इससे तनाव और अवसाद जैसी समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा मानसिक रूप से परेशान व्यक्तियों को मिट्टी के बर्तन में बने भोजन, पानी, दही आदि का सेवन करना चाहिए इससे इनके मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है और वे मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
  • घर में परिवार के सभी लोगों के रिश्तों में मधुरता और खुशहाली लाने के लिए मिट्टी के बर्तन रखें, मिट्टी के बर्तन को घर में सही स्थान पर रखे और चाहे तो इनका इस्तेमाल खाना बनाने, पानी रखने आदि के लिए उपयोग कर सकते है। आंगन में रखे तुलसी के पौधे के पास मिट्टी से बने दिये जलाए इससे लाभ होगा।

जानें मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे और मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

Share this Article