ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए – Benefits of Glycerin for Hair

5 Min Read
ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए - Benefits of Glycerin for Hair

ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए ( Glycerin ke fayde balo ke liye ) : ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए कई होते हैं, ग्लिसरीन एक प्रकार का चिपचिपा मीठा तरल पदार्थ हैं, जिसे वनस्पति तेल आदि से बनाया जाता हैं। ग्लिसरीन का उपयोग विशेष रूप से त्वचा की खूबसूरती को निखारने के साथ बालों को स्वस्थ, मजबूत और मुलायम बनाए रखने के लिए भी किया जाता हैं। लेकिन कई लोग ग्लिसरीन का मौखिक सेवन भी करते हैं। इसके अलावा ग्लिसरीन का इस्तेमाल दवाओं,

स्वीटर, बायोडीजल और कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट आदि को बनाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि बालों के लिए ग्लिसरीन के क्या फायदे हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे और उपयोग के बारे में।

बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे ( Benefits of Glycerin for hair in hindi )

  • बालों को मुलायम एवं चमकदार बनाए रखने के लिए कंडीशनर के रूप में ग्लिसरीन का उपयोग किया जा सकता है, इसके लिए आप ग्लिसरीन में पानी मिला लें। बालों में ग्लिसरीन और पानी से बना हुआ कंडीशनर लगाने से बालों में नमी बनी रहती हैं, जिससे रूखे बाल मुलायम व चमकदार होते हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन और पानी से बने कंडीशनर को नहाने के बाद बालों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद सादे पानी से सिर को धो लें। इस कंडीशनर का इस्तेमाल हमेशा बालों में शैंपू करने के बाद करें।
  • दो-मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी ग्लिसरीन का उपयोग किया जाता हैं, इसके लिए आप ग्लिसरीन में किसी भी प्रकार के एसेंशियल ऑयल को मिलाकर बालों में लगाएं। यह दो-मुंहे बालों को रिपेयर करने का कार्य करता हैं।
  • सिर में डैंड्रफ या रुसी की समस्या को दूर करने के लिए ग्लिसरीन में गुलाब जल को मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। यह सिर में रूसी की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। आप चाहें तो ग्लिसरीन और गुलाब के मिश्रण को एक कांच की बोतल में भरकर रख सकते हैं।

जानें ब्राह्मी के फायदे बालों के लिए – Benefits of Brahmi for Hairs

  • बालों में नमी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ग्लिसरीन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, सर्दी के दिनों में त्वचा के साथ स्कैल्प में भी सूखापन आने लगता हैं, जिस कारण स्कैल्प पर खुजली होने लगती है इसलिए बालों में नमी को बनाये रखने के लिए ग्लिसरीन को रोजाना अपनी स्कैल्प पर लगाएं और इसे स्कैल्प पर तेल की तरह ही लगा छोड़ दें। इसे पानी से धोने की गलती न करें।
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए भी ग्लिसरीन फायदेमंद होता है, इसके लिए आप ग्लिसरीन में नारियल तेल को मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। अगर आप नियमित रूप से बालों पर ग्लिसरीन और नारियल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके बालों की ग्रोथ को जल्द ही बढ़ाने में सहायक होते है।
  • कई बार घुंघराले बाल भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाते हैं क्योंकि घुंघराले बालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती हैं। अगर आप बालों की सही तरीके से देखभाल नहीं करते हैं, तो बालों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। घुंघराले बालों को सुलझाने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग सीरम के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आप ग्लिसरीन में पानी मिला लें। ग्लिसरीन और पानी से बने सीरम को नहाने के बाद बालों पर लगाएं और कंघी करें।

जानें बालों में ज्यादा तेल लगाने के नुकसान

बालों में ग्लिसरीन का उपयोग करने से पहले, इन विशेष बातों का ध्यान दें

  • ग्लिसरीन को खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट हमेशा चेक करें।
  • मिलावट से बचने के लिए हमेशा अच्छी कंपनी का ही ग्लिसरीन खरीदें।
  • कई लोगों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती हैं इसलिए वे लोग स्कैल्प पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

जानें बालों को जड़ से काला करने के उपाय

Share this Article