गले में खराश का उपचार

गले में खराश का उपचार ( gale me kharash ka upchar ) : गले में खराश का उपचार घर में ही उपलब्ध होता है घरेलू औषधियों से ही आप इसका इलाज कर सकते हैं। गले में खराश होने पर गले के भीतर किरकिरापन लगता है जिसकी वजह से सूखी खांसी होती है और कभी-कभी यह खांसी इतनी बढ़ जाती है कि आँखों से आंसू तक निकल आते है। कोरोना वायरस के समय गले में खराश होना सबसे बढ़ा लक्षण या कारण है जिसे गंभीर परेशानी के रूप में भी देखा जा सकता है।
गले में खराश की वजह से बोलने में भी परेशानी हो जाती है तथा यह एक सामान्य समस्या है। गले में खराश के कई कारण हो सकते है जिसमें कुछ ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन करना मुख्य कारण है। गले में खराश के डॉक्टरी इलाज होने के साथ-साथ कई घरेलू या आयुर्वेदिक उपचारों को भी अपनाया जा सकता है जिनके इस्तेमाल से गले की खराश से छुटकारा पाया जा सकता है। गले में खराश के उपचार की जानकारी नीचे दी गयी है –
Contents
गले में खराश के लक्षण
गले में खराश के लक्षण सामान्य होने के साथ गंभीर भी हो सकते है। गले में खराश के लक्षण इस प्रकार है –
- ठंड लगी सर्दी।
- खांसी
- नाक बहना (कंजेसन या कर्कश आवाज आना)
- थकान
- मांसपेशियों में दर्द
- गले या गर्दन में सूजन
- बोलने में परेशानी होना
- लार या कफ में खून आना।
- अधिक बुखार आना
- टॉन्सिल या गले से मवाद आना
- गले का कैंसर होना
गले में खराश के कारण
गले में खराश होने के सामान्य कारण होने के अलावा कुछ गंभीर कारण भी होते है। गले में खराश के कारण है –
- ठंड लगना।
- फ्लू के कारण।
- गले में सूजन।
- बैक्टीरिया
- धूल में अधिक समय तक रहना।
- किसी दूषित पदार्थ के सम्पर्क में आना।
- गले का कैंसर
- सर्दी-जुकाम
- खांसी होना
गले में खराश के उपचार ( sore throat treatment in hindi )
- गले में खराश के उपचार में शहद फायदेमंद होता है, शहद की तासीर गर्म होती है और यह बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गले में खराश होने पर शहद को समय-समय पर चाटे इससे ठंड से होने वाली खराश से छुटकारा पाया जा सकता है। शहद का नियमित रूप से सेवन करें इससे लाभ होगा।
- गले में खराश को दूर करने के लिए शहद और अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है, अदरक को पकाकर इसमें शहद को लगाकर खाएं इससे गले की खराश ठीक हो जाएगी। इसके अलावा अदरक का रस निकालकर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करने से भी गले में होने वाली खराश को दूर किया जा सकता है।
- नींबू और शहद का उपयोग गले में होने वाली खराश को खत्म करने के लिए किया जा सकता है। गला हमारे शरीर का अत्यंत संवेदनशील भाग होता है जो पेट और मुँह की समस्त क्रियाओं से प्रभावित होता है। गले में खराश होने पर नींबू के रस में शहद मिलाकर इसका सेवन करने से गले में खराश को ठीक किया जा सकता है। पढ़ें – नींबू और शहद के फायदे।
- गले में खराश को खत्म करने के लिए तुलसी लाभदायक होती है, तुलसी की 3 से 4 पत्तियों को चबाने से गले में खराश से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना तुलसी की चाय पीने से भी खांसी से होने वाली गले में खराश को ठीक किया जा सकता है।
- काली मिर्च गले में खराश से परेशान लोगों के लिए लाभकारी होती है, काली मिर्च के पाउडर को बताशे या शहद में मिलाकर इसे चाटने से गले में खराश को दूर किया जा सकता है। काली मिर्च से बने सूप या चाय पीने से गले में खराश ठीक हो जाती है। इसके अलावा लौंग को मुँह में डालने से भी गले में खराश को दूर किया जा सकता है।
- नमक के गरारे से गले में खराश को दूर किया जा सकता है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर इसका रोजाना समय-समय पर गरारे करने से गले में खराश को दूर किया जा सकता है। इसके लिए साधारण या काले नमक दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। नमक की तासीर गर्म होती है जो ठंड की वजह से होने वाली खराश को ठीक करने सहायक होता है।
- गले में खराश के उपचार के लिए सिरका का उपयोग करना चाहिए। गुनगुने पानी में थोड़ा सा सिरका मिलाकर इसका गरारा करने से गले में खराश को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा गुलाबजल में धनिया पाउडर मिलाकर इसे गले में लगाने से गले में खराश से छुटकारा पाया जा सकता है।
- Ustraa beard growth oil use in hindi | उपयोग, फायदे, साइड इफेक्ट्स
- आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका क्या है
- काली मूसली के फायदे – Benefits of Kali Musli
- बैद्यनाथ प्रोस्टेट मेडिसिन | खुराक, फायदे, नुकसान
- Tentex forte tablet uses in hindi | benefits and side effects
- Addyzoa Capsules uses in hindi – अड्डीज़ोआ कैप्सूल्स
Google News पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, ट्विटर पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।