खाली पेट पानी पीने के फायदे – करे वजन कम और कई लाभ

7 Min Read
khali pet pani peene ke fayde

खाली पेट पानी पीने के फायदे (khali pet pani peene ke fayde) : रोजाना खाली पेट पानी पीने के फायदे बहुत सारे हैं। पानी हम इंसानों  के लिए प्रकृति का एक अनमोल उपहार है। हमारे जीवित रहने के लिए पानी का होना अनिवार्य है। पानी पौधों और जानवरों  के लिए भी जरुरी है। पानी हमारे शरीर के आधे से ज्यादा वजन को बढ़ाने में काफी मदद करता है। पानी के बिना विश्व के सभी जीव मर सकते हैं। पानी हमारे पीने के लिए ही नहीं बल्कि हमारे दैनिक जीवन में भी उपयोग होता है जैसे – खाना पकाने, नहाने, कपड़े धोने और सफाई आदि के लिए भी जरुरी है। Benefits of drinking water on an empty stomach in hindi.

रोज खाली पेट पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking water on an empty stomach in hindi)

खाली पेट पानी पीने से पेट की कई समस्या दूर होती हैं

खाली पेट पानी पीने से पेट की कई समस्या दूर होती हैं

रोज खाली पेट पानी पीने से पेट सम्बन्धी कई समस्यायें दूर होती हैं। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से पेट साफ होता है जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे कब्ज़ में राहत मिलती है और आंतों में जमा मल निकलने में भी मदद होती है। जिससे पेट पूरी तरह साफ होता है और भूख खुलने लगती है। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से पेट की सारी परेशानियाँ खत्म होने लगती हैं।

खाली पेट पानी पीने वजन कम होता है

खाली पेट पानी पीने वजन कम होता है

रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने वजन कम होता है। खाली पेट पानी पीने से वजन कम होता है। सुबह खाली पेट रोजाना गर्म पानी पीने से चर्बी कम होती है जो मोटापे को कम करने और वजन को कम करने में सहायक होती है। वहीं सुबह के समय बिल्कुल ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म 24 प्रतिशत तक बढ़ता है, जिससे वजन आसानी से कम हो जाता है और वजन बढ़ने जैसी समस्याऐं नहीं होती।

खाली पेट पानी पीने से तनाव से राहत मिलती है

डेली खाली पेट पानी पीने से तनाव कम होता है। सुबह खाली पेट पानी पीने और दिनभर अत्यधिक पानी के सेवन से तनाव कम होने लगता है और मानसिक परेशानियाँ  भी ठीक होने लगती है। जब हम सोकर उठते हैं, तब हमारा दिमाग बहुत ज्यादा शांत अवस्था में होता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन  हमारे दिमाग़ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। पानी का अत्यधिक सेवन हमारे दिमाग को
ऑक्सीजन प्रदान करता है जो हमारे दिमाग को सक्रिय रखने में बहुत मदद करता है।

जानें बढ़ती उम्र को कम करने के लिए एंटी एजिंग फूड

खाली पेट पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है

खाली पेट पानी पीने से शरीर का तापमान भी ठीक रहता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से पूरे दिन हमारे शरीर का तापमान ठीक रहता है। शरीर का तापमान नियंत्रित रहना हमारी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है। जो हमें कई छोटी छोटी बीमारियों से बचाता है और हमें स्वस्थ रखने में सहायक है।

खाली पेट पानी हानिकारक तत्व करे शरीर के बाहर

खाली पेट पानी से हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से हमारे शरीर के हानिकारक पदार्थ पसीने व मूत्र की सहायता से बाहर निकल जाते हैं। जो की हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। पसीने व मूत्र से निकलने वाला हानिकारक पदार्थ विषाणुओं से बचाव करता है और हमें कई बीमारियों से बचाता है। सुबह खाली पेट पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है जो हमारे पेट को अच्छी तरह साफ कर हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।

खाली पेट पानी पीने से त्वचा बने स्वस्थ

रोज खाली पेट पानी पीने से चेहरे पर चमक बनी रहती है और चेहरे पर हमेशा ताजगी रहती है। खाली पेट पानी पीने से कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे चेहरे को ताजगी प्रदान करने और सक्रिय रखने में बहुत ज्यादा मदद करती है। पानी पीने से हमारे शरीर के सारे हानिकारक तत्व मूत्र व पसीने से बहार निकल जाते हैं। जो हमारी त्वचा को अंदर से साफ करने और उसे नमी प्रदान करने में मदद करते है, जिससे हमारी त्वचा में एक अलग चमक बनी रहती है।

रोजाना खाली पेट पानी पीने से पेशाब संबंधी समस्याएं होती हैं दूर

सुबह उठ कर पानी पीने से यह फायदा है कि रात भर हमारे शरीर में बने हानिकारक तत्व को मूत्र द्वारा एक बार में बाहर निकाल देता है। सुबह उठ कर पानी पीने से शरीर के  सभी हानिकारक तत्व मूत्र से बाहर निकल जाते है जिससे पेशाब जैसी समस्या नहीं होती है। ज्यादा पानी पीने से यूरिन इंफेक्शन, पेशाब में जलन जैसी कई  बीमारियां समाप्त हो जाती है।

खाली पेट पानी पीने से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

खाली पेट पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से हमारे शरीर में कोई भी हानिकारक तत्व नहीं रहता और जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखता है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से रक्त में नुकसान दायक तत्व नहीं घुलते और यह खून को साफ करने में मदद करता है। जिससे हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article