नीम गिलोय तुलसी के फायदे और नुकसान – Neem Giloy Tulsi

8 Min Read
नीम गिलोय तुलसी के फायदे और नुकसान - Neem Giloy Tulsi

नीम गिलोय तुलसी के फायदे और नुकसान ( neem giloy tulsi ke fayde aur nuksan ) : नीम एक प्रकार का पेड़ है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। नीम के पत्तों से लेकर जड़ और लकड़ी का उपयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। नीम स्वाद में कड़वा होता है और नीम की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में नीम के जूस का सेवन, शरीर को ठंडक प्रदान करता है। नीम में मौजूद औषधीय गुण, कई शारीरिक बीमारियों को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। नीम के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें – नीम के फायदे और नुकसान

गिलोय एक लाभकारी और गुणकारी जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है। गिलोय स्वाद में कड़वा होता है और गिलोय की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय के साथ-साथ गिलोय के पत्ते, तने और जड़ भी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। गिलोय का प्रयोग चूर्ण, जूस, पेस्ट और काढ़े के रूप में किया जाता है। नीम के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें – गिलोय के फायदे

तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर एक पौधा है, जिसका हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। धार्मिक महत्व को देखते हुए कई घरों में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-खांसी को दूर करती है। इसके अलावा तुलसी में मौजूद औषधीय गुण, अच्छी सेहत के साथ रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है और कई शारीरिक बीमारियों बचाव कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। तुलसी के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें – तुलसी के फायदे और नुकसान – Basil (Tulsi)

नीम गिलोय तुलसी के फायदे और नुकसान (Benefits and harms of Neem Giloy Tulsi in hindi)

नीम, गिलोय और तुलसी का एक साथ सेवन करने से यह शक्तिशाली मिश्रण बन जाता है, जो अच्छी सेहत के साथ कई शरीर समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से नीम गिलोय और तुलसी के फायदे और नुकसान के बारे में।

नीम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

नीम में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फॉस्फोरस और पोटैशियम के साथ विटामिन-सी, अमीनो एसिड व टैनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गिलोय में कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर जैसे कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं।

तुलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

तुलसी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और मैंगनीज के साथ विटामिन-ए, विटामिन-बी 6, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नीम गिलोय तुलसी के फायदे (Benefits of Neem Giloy Tulsi in hindi)

  1. नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और कमजोर इम्यूनिटी के कारण होने वाली कई बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी, जुकाम आदि रोग से शरीर को बचता है।
  2. नीम, गिलोय और तुलसी में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करते हैं और मधुमेह रोग से बचाव करने में सहायक होते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि मधुमेह रोगियों के लिए नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन फायदेमंद होता है।
  3. नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन सामान्य मौसमी बुखार जैसे डेंगू, फ्लू, और मलेरिया आदि में भी राहत पहुंचाता है। नीम, गिलोय और तुलसी ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने का कार्य करते हैं इसीलिए डॉक्टर दवाइयों के साथ-साथ नीम, गिलोय और तुलसी का जूस पीने की भी सलाह देते हैं।
  4. नीम गिलोय और तुलसी पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं और पेट से संबंधित समस्या का भी समाधान करते हैं। पेट संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आप नीम, गिलोय और तुलसी को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े का सेवन करें।
  5. गठिया के मरीजों के लिए नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन लाभदायक होता है क्योंकि गिलोय में एंटी-आर्थराइटिस गुण पाए जाते हैं और तुलसी में एंटी-एनाल्जिक (दर्द को कम करने वाले) और एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) गुण पाए जाते हैं, जो गठिया के दौरान होने वाले जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं ।
  6. नीम, गिलोय और तुलसी शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते है, जो वजन कम करने के सबसे प्राकृतिक और प्रभावी तरीकों में से एक है इसलिए कहा जा सकता है कि बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए नीम, गिलोय और तुलसी सेवन लाभदायक हो सकता है।
  7. त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम, गिलोय और तुलसी का जूस एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह त्वचा संबंधी संक्रमण से बचाने के साथ-साथ घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके अलावा यह अल्सर एवं एक्जिमा जैसी स्थिति में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है जो हमारी त्वचा संबंधी सूजन में राहत पहुंचाने का कार्य करता है।
  8. नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, जो मानसिक तनाव को कम कर, दिमाग को शांत रखते हैं। इसके अलावा यह दिमाग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और दिमाग को तेज करने में भी सहायक होते हैं।

नीम गिलोय तुलसी के नुकसान (Harms of Neem Giloy Tulsi in hindi)

  1. कुछ लोगों को नीम, गिलोय और तुलसी के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती हैं। अगर किसी व्यक्ति को नीम, गिलोय और तुलसी के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति नीम, गिलोय और तुलसी के सेवन से बचे।
  2. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से राय ले।
  3. नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन करने से, रक्त में मौजूद शुगर का स्तर कम होता है इसलिए नीम, गिलोय और तुलसी का अधिक मात्रा में सेवन लो शुगर की समस्या का कारण बन सकता है।
  4. गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नीम, गिलोय और तुलसी का सेवन करने से पहले, डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

जानें पतंजलि तुलसी घनवटी के फायदे

Share this Article