पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान – Cabbage benefits

5 Min Read
पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान (patta gobhi ke fayde aur nuksan) : पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान, लाभ-हानि कई हैं। पत्ता गोभी को हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दुनियाभर में पत्ता गोभी कई रंगों एवं किस्मों में पाया जाता है। भारत में पत्ता गोभी को बंद गोभी के नाम से भी जाना जाता है। पत्ता गोभी का सेवन कच्चे सलाद या सब्जी के रूप में किया जा सकता है। यह एक ऐसी सब्जी है जो हर सीजन में मिलती है। Advantages and disadvantages of cabbage in hindi.

पत्ता गोभी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of cabbage in hindi)

पत्ता गोभी में कई प्रकार के विटामिन्स, पोटैशियम एवं आयरन पाया जाता है जो हमें सेहतमंद रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। Cabbage benefits and Side effects in hindi, Benefits and losses of cabbage in hindi.

पत्ता गोभी के फायदे (Benefits of cabbage in hindi)

  • पत्ता गोभी के नियमित सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। यह हमारी इम्युनिटी पावर को बूस्ट करने का कार्य करता है जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं।
  • पत्ता गोभी खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचे रहने में आसानी होती है। पत्ता गोभी में इन्डोल, सिनिग्रिन एवं कार्बिनोल जैसे पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में कैंसर के लक्षणों को कम करने का कार्य करते हैं। यह हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं जिससे हमें इस बीमारी से बचे रहने के बहुत मदद मिलती है।
  • पत्ता गोभी के सेवन से हमारी आंखों की सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे हम आंख संबंधी कई बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हम मोतियाबिंद जैसी समस्या से बच सकते हैं।
  • पत्ता गोभी को सलाद या सब्जी के रूप में खाने से हम मोटापे की समस्या से बचे रह सकते हैं। इसमें बहुत कम कैलोरी पायी जाती है जो हमारा वजन नियंत्रित रखने में बेहद मददगार होता है। इसके सेवन से हमारा पेट भरा रहता है जिससे हमें बार-बार भूख नहीं लगती जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
  • पत्ता गोभी के जूस को पीने से अल्सर जैसी समस्या नहीं होती। इसमें ग्लूटामाइन नामक पदार्थ पाया जाता है जो हमारे शरीर में अल्सर को पैदा नहीं होने देता। रोजाना नियमित रूप से पत्ता गोभी के जूस का सेवन करने से अल्सर होने की संभावना को कम किया जा सकता है।
  • पत्ता गोभी के नियमित सेवन से हम पेट संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। इसके सेवन से कब्ज, पेट में गैस, अपच या पेट में मरोड़ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • पत्ता गोभी खाने से हमारी मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। इसमें लैक्टिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी मांसपेशियों को चोटिल होने के खतरे से बचाने का कार्य करता है। यह हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ बनाये रखने में बेहद मददगार होता है।
  • पत्ता गोभी के नियमित सेवन से हमारी त्वचा सुरक्षित रहती है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा की देखभाल करने में बेहद सहायक माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर निखार आता है और साथ ही हम कील-मुहांसे की समस्या भी दूर होती है।

जानें करौंदा के फायदे और नुकसान – Karonda Benefits & Losses

पत्ता गोभी के नुकसान (Losses of cabbage in hindi)

  • पत्ता गोभी के अत्यधिक सेवन से पेट फूलना या पेट में गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह हमारी छोटी आंत के एंजाइम के द्वारा आसानी से नहीं पच पाता जिसके कारण हमें पेट पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • अत्यधिक मात्रा में पत्ता गोभी का सेवन करने से हमारे शरीर में हाइपोथाइरोइड की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह हमारे थाइरोइड के कार्य प्रणाली में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
  • पत्ता गोभी के अधिक सेवन से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या में वृद्धि हो सकती है जिससे इस समस्या से जूझ रहे रोगियों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

जानें चिचिण्डा के फायदे और नुकसान – Snake Gourd Benefits

Share this Article