रोहू मछली खाने के फायदे – Benefits of Rohu Fish

7 Min Read
रोहू मछली खाने के फायदे - Benefits of Rohu Fish

रोहू मछली खाने के फायदे ( Rohu Machli khane ke fayde ) : रोहू मछली खाने के फायदे कई होते हैं, रोहू मछली (Rohu Fish) खाने से शरीर को कई प्रकार से लाभ होते हैं। रोहू मछली की तासीर गर्म होती है जिसके कारण इसे सर्दियों के दिनों में अधिक खाया जाता है। रोहू मछली खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही पौष्टिक भी होती है। रोहू मछली अधिकतर मध्य भारत एवं उत्तर भारत में पायी जाती है। रोहू मछली का सेवन करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है।

रोहू मछली में फैट की बेहद कम मात्रा पायी जाती है जिसकी मदद से शरीर को फिट रखने में भी बहुत मदद मिलती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि रोहू मछली के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरों से भी बचा जा सकता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको रोहू मछली से होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं।

रोहू मछली के अन्य नाम

रोहू मछली को रोहो लेबियो, लेबियो रोहिता एवं रुई के नाम से भी जाना जाता है।

रोहू मछली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

रोहू मछली में मुख्य रूप से विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B, ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, जिंक, आयरन, पोटैशियम, आयोडीन, सेलेनियम, कैल्शियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

रोहू मछली के उपयोग का तरीका

रोहू मछली को अच्छे से धो कर उसे बड़े-बड़े पीस में काटकर उन टुकड़ों पर नमक एवं हल्दी लगा दें। उसके बाद मछली के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई करने के बाद उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, नमक एवं तेज पत्ता के साथ एक कड़ाई में फ्राई करें। उसके बाद उसे ग्रेवी में मिक्स करके पकायें, लगभग 5-7 मिनट बाद तक पकाने के बाद इसे खाये।

रोहू मछली के फायदे ( Benefits of Rohu Fish in hindi )

  • रोहू मछली का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरों से बचा जा सकता है, रोहू मछली में एंटी-कैंसर के गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोका जा सकता है। माना जाता है कि, रोहू मछली के उपयोग से शरीर को कैंसर से लड़ने में काफी मदद मिलती है।
  • रोहू मछली के उपयोग से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रोहू मछली में ओमेगा-3 फैटी की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में बहुत मदद मिलती है। रोहू मछली के नियमित सेवन से कई प्रकार की हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है।
  • रोहू मछली के इस्तेमाल से कमजोरी एवं चक्कर आने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। रोहू मछली में कई प्रकार के शक्तिवर्धक गुण पाए जाते है जिससे शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है जिससे कमजोरी एवं चक्कर आने की समस्या को दूर करने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा, रोहू मछली के उपयोग से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।
  • रोहू मछली का नियमित रूप से सेवन करने से दिमाग की क्षमता में वृद्धि होती है जिससे दिमाग तेज होता है। जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि रोहू मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जो दिमाग की कोशिकाओं को विकसित कर उन्हें सक्रिय करने का कार्य करती है। रोहू मछली को अपने रोजाना के आहार में शामिल करने से दिमाग को मजबूती मिलती है जिससे दिमाग तेज होता है।
  • रोहू मछली का सेवन करने से आँखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रोहू मछली में मौजूद वसा आँखों की सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। रोहू मछली के नियमित सेवन से देखने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। एक अध्ययन के अनुसार, रोहू मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड अध: पतन (macular degeneration) से ग्रसित लोगों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

जानें मछली के तेल के फायदे और नुकसान – Fish Oil Benefits

  • रोहू मछली के उपयोग से त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर रहता है जिससे लंबे समय तक जवां दिखने में बहुत मदद मिलती है। रोहू मछली में एंटीएजिंग प्रभाव पाए जाते हैं जिससे त्वचा को झुर्रियों की समस्या से बचाया जा सकता है। इसके अलावा, रोहू मछली के उपयोग से सूर्य की UV किरणों के हानिकारक प्रभावों को भी कम करने में आसानी होती है।
  • रोहू मछली का नियमित रूप से सेवन करने से श्वास संबंधी समस्याओं से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है, दरअसल, रोहू मछली के उपयोग से फेफड़ों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है जिससे अस्थमा के लक्षणों को कम करने में बहुत मदद मिलती है। अस्थमा के रोगियों को रोहू मछली का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।
  • रोहू मछली का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिल सकता है, रोहू मछली के उपयोग से गर्भ में पल रहे शिशु के उचित विकास में काफी मदद मिलती है जिससे भ्रूण को पर्याप्त रक्त की आपूर्ति कराने में आसानी होती है। परंतु गर्भवती महिलाओं को रोहू मछली के उपयोग से पूर्व डॉक्टर का परामर्श अवश्य ले लेना चाहिए।
  • रोहू मछली का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में रक्त परिसंचरण बेहतर रूप से होता है जिससे शरीर की सूजन की समस्या को दूर करने में आसानी होती है। रोहू मछली के उपयोग से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती है जिससे शरीर में रक्त के थक्के एवं सूजन की समस्या से राहत मिलती है।

जानें तिलापिया मछली के फायदे और नुकसान – Tilapia Fish

Share this Article