सिंहपर्णी के फायदे और नुकसान – Dandelion Benefits

7 Min Read
सिंहपर्णी के फायदे और नुकसान

सिंहपर्णी के फायदे और नुकसान ( singhparni ke fayde or nuksan ) : सिंहपर्णी के फायदे और नुकसान सिंहपर्णी औषधीय गुणों से भरपूर एक पौधा है, जिसका फूल पीले रंग का होता है। सिंहपर्णी को अंग्रेजी में डैंडेलियन (Dandelion) और लायंस टूथ (Lion’s Tooth) के नाम से जाना जाता है। सिंहपर्णी को एक खरपतवार के रूप में जानते हैं, जो हमारे आसपास कहीं भी सड़क के किनारे या बगीचों में सामान्य रूप से दिखने को मिल जाती है। सिंहपर्णी औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण, इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है।

सिंहपर्णी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Dandelion in hindi)

आयुर्वेद के अनुसार, सिंहपर्णी में पाए जाने वाले औषधीय गुण, कई शारीरिक बीमारियों के लक्षणों को कम कर, उनसे बचाव करने में मदद कर सकते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। लेकिन सिंहपर्णी का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सिंहपर्णी का उपयोग करने से पहले आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से सिंहपर्णी के फायदे और नुकसान के बारे में।

सिंहपर्णी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सिंहपर्णी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम के साथ विटामिन-सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सिंहपर्णी के उपयोग का तरीका

सिंहपर्णी की पत्तियों को सब्जियों में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सलाद, चाय, जूस और सप्लीमेंट के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन सिंहपर्णी का किसी भी रूप में सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Singhparni Benefits and Side effects in Hindi.

सिंहपर्णी के फायदे (Benefits of Singhparni in Hindi)

  • कैंसर से बचाव के लिए सिंहपर्णी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, सिंहपर्णी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए सिंहपर्णी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • सिंहपर्णी में पाए जाने वाले एंटीडायबिटिक गुण, रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, मधुमेह को सामान्य रखने में मदद करते है और मधुमेह से बचाव करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि मधुमेह रोगियों के लिए सिंहपर्णी का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • शारीरिक सूजन व दर्द को ठीक करने के लिए सिंहपर्णी आपकी मदद कर सकता है। सिंहपर्णी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाले) और एंटीनोसिसेप्टिव (दर्द को कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो शारीरिक सूजन व दर्द को कम करने में सहायक होते है।
  • उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए सिंहपर्णी में मौजूद पोटेशियम फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित आहार में पोटेशियम युक्त खाद्य का सेवन, उच्च रक्तचाप के स्तर को कम कर सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान लोगों के लिए सिंहपर्णी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  •  वजन को कम करने या मोटापे को कम करने के लिए सिंहपर्णी आपकी मदद कर सकता है। एक शोध के अनुसार, सिंहपर्णी की जड़ और पत्तों में हाइपोलिपिडेमिक (फैट को कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि शरीर के फैट को कम करने के लिए सिंहपर्णी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • सिंहपर्णी में मौजूद कैल्शियम, हड्डी स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो हड्डियों मजबूत बनाये रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह हड्डी फ्रैक्चर के खतरे से भी बचाव करता है।

जानें अंगूर के बीज के तेल के फायदे और नुकसान

  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सिंहपर्णी का सेवन किया जा सकता है क्योंकि सिंहपर्णी में हेपेटोप्रोटेक्टिव (Hepatoprotective) प्रभाव पाया जाता है, जो लिवर को स्वस्थ रखने के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव कर सकता है। इसके अलावा सिंहपर्णी का उपयोग शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने के लिए सिंहपर्णी की जड़ और पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सिंहपर्णी की जड़ और पत्तों में खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ाने की क्षमता पायी जाती हैं। इसके अलावा सिंहपर्णी का सेवन, हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए सिंहपर्णी आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि शरीर में आयरन की कमी, खून की कमी का कारण बनती है। इसलिए सिंहपर्णी में मौजूद आयरन, शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया से बचाव करने में सहायक होता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए सिंहपर्णी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। सिंहपर्णी के पत्ते और फूल, सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाव करने में मदद करते हैं। सिंहपर्णी का उपयोग वर्षों से एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन इसका उपयोग त्वचा पर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा आप त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सिंहपर्णी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

जानें शरीर में खून न बनने के कारण और उपाय

सिंहपर्णी के नुकसान (Losses of Singhparni in Hindi)

  • कुछ लोगों को सिंहपर्णी के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को सिंहपर्णी के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति डॉक्टर की सलाह लें।
  • सिंहपर्णी का अधिक मात्रा में सेवन, किडनी संबंधित समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए किडनी रोग से पीड़ित रोगी, सिंहपर्णी का  सेवन करने से बचें।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता हैं, तो वह व्यक्ति सिंहपर्णी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें वजन नहीं बढ़ने के कारण और उपाय

Share this Article