काले अंगूर खाने के 10 फायदे – झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा

5 Min Read
10 काले अंगूर खाने के फायदे (10 benefits of eating black grapes in hindi)

काले अंगूर खाने के 10 फायदे – काले अंगूर का सेवन झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता है। काले अंगूर खाने के फायदे ढेर सारे होते हैं। kale angur khane ke fayde, Benefits of black grapes in hindi

10 काले अंगूर खाने के फायदे (10 benefits of eating black grapes in hindi)

  1. काले अंगूर में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाने में सक्षम हैं। काले अंगूर में एंटी-म्यूटेजेनिक और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे से निपटने में बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके अलावा काले अंगूर में मौजूद तत्व हमारे शरीर से कैंसर कोशिकाओं को विकसित नहीं होने देते बल्कि उनको नष्ट कर देते हैं।
  2. काले अंगूर में ल्यूटिन तथा ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं जो कैरिटेनोइड होते है ये आंखो की रेटिना में पाया जाता है और जो आंखों की दृष्टि को बेहतर बनाये रखने में मदद करता है। एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि काले अंगूर के सेवन से आंखों की रेटिना पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  3. काले अंगूर के नियमित सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। काले अंगूर में मैग्नीशियम और ग्लूकोज़ के अलावा साइट्रिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा नहीं होता। इसके अलावा इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है।
  4. काले अंगूर खाने से माइग्रेन जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। अंगूर के रस का सेवन करने से हमारे मस्तिष्क पर इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जो दिमाग से जुड़ी कई और समस्याओं को भी दूर करता है। ऐसे में काले अंगूर का लम्बे समय तक सेवन करने से किसी भी प्रकार का सिर दर्द नहीं होता।
  5. काले अंगूर का सेवन करना मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर स्वाद में मीठे होते हैं जिसके कारण लोगों को लगता है की इसके सेवन से शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, मगर ऐसा नहीं है। काले अंगूर में आयरन के साथ- साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में शुगर के स्तर को कम कर उसे नियंत्रित रखता है। जिससे शरीर में शुगर का स्तर संतुलित रहता है।जानें पेट के बल सोने के फायदे और नुकसान
  6. काले अंगूर के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी त्वचा पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। काले अंगूर में मौजूद पॉलीफेनॉल्स के प्रभाव से इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा साफ एवं निखरी हो जाती है। जिससे कई प्रकार की त्वचा संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।
  7. काले अंगूर का सेवन करना हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से झड़ते एवं कमजोर बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। काले अंगूर के बीजों को पीसकर बालों की जड़ों पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। काले अंगूर में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो बालों की अच्छी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना है।
  8. काले अंगूर मोटापे की समस्या को दूर करने में बहुत मददगार होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में जमा हुए हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का कार्य करते हैं जिसके प्रभाव से वजन तेज़ी से कम किया जा सकता है।
  9. काले अंगूर का प्रतिदिन नियमित रूप से सेवन करने से किडनी की समस्या से बचा जा सकता है। इसके कई सकारात्मक प्रभाव होते हैं जिसके असर से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल कम होता है जो किडनी के अतिरिक्त प्रेशर को कम करता है।
  10. काले अंगूर के सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाया जा सकता है। शरीर में अगर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो तो हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में काले अंगूर खाने से हृदय की मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकता है।

जानें स्टूडेंट्स को जरूर खाने चाहिए ये 7 सुपरफूड

Share this Article