त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे

6 Min Read
त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे

त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे : त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे कई सारे होते हैं। मुलेठी एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है। मुलेठी को अंग्रेजी में लिकोरिस रूट (Liquorice root) कहा जाता है। मुलेठी में औषधीय गुण पाए जाने के करण, मुलेठी का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने के लिए भी किया जाता है। मुलेठी मुख्य रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्र में पायी जाती है। इसके अलावा भारत में मुलेठी जम्मू-कश्मीर, देहरादून और सहारनपुर आदि क्षेत्र में पायी जाती है। mulethi powder benefits for skin in hindi, mulethi powder ke fayde for skin in hindi.

मुलेठी कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। बात करें त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर फायदे कि तो, त्वचा के लिए मुख्य रूप से मुलेठी जड़ के साथ इसके चूर्ण का उपयोग फायदेमंद है। मुलेठी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर कर, त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने में सहायक होती है। आइए विस्तार में जाने, त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के क्या-क्या फायदे है।

मुलेठी के अन्य भाषाओं में नाम –

मुलेठी को हिंदी में मुलेठी, मीठी लकड़ी, संस्कृत में यष्टीमधु, मधुक, मराठी में जेष्टिमधु, तमिल में अतिमधुरम, गुजरती में जेठीमध, नेपाली में जेठी मधु और पंजाबी में मुलेठी, एलेसस कहा जाता है।

मुलेठी पाउडर का उपयोग त्वचा के लिए –

मुलेठी पाउडर का उपयोग त्वचा पर हल्दी के साथ, एलोवेरा के साथ, शहद के साथ और चंदन पाउडर के साथ मिलाकर, फेस पैक के रूप किया जा सकता है।

त्वचा के लिए मुलेठी पाउडर के फायदे (Benefits of Mulethi powder for skin in hindi) –

  • त्वचा को गोरा बनाने के लिए भी मुलेठी का उपयोग फायदेमंद होता है। मुलेठी में बहुत से ऐसे खनिज और एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा के रंग को गोरा करने में सहायक होते है। घरेलू या प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा बनाने के लिए, मुलेठी पाउडर के फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • धूप के कारण त्वचा पर होने वाले कालेपन को दूर करने के लिए, मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मुलेठी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है, जो त्वचा को सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में सहायक होते है और त्वचा को काला होने से बचाते है। इसके अलावा मुलेठी, बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को ज्वां बनाये रखने में सहायक होती है।
  • सूजन को दूर करने के लिए भी मुलेठी पाउडर फायदेमंद होता है। कई बार गलत खानपान के कारण, त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता हैं। जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल धब्बे हो सकते है। इसके अलावा सामान्य कीड़ों के काटने पर भी त्वचा में सूजन आ सकती है। इस प्रकार की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए, मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मुलेठी त्वचा के दाग- धब्बों को दूर करने के साथ, त्वचा पर दुर्घटना के कारण बने चोट के निशानों को दूर करने में भी सहायक होती है। मुलेठी त्वचा के दाग-धब्बों और निशानों को दूर कर, त्वचा को सामान्य रंग प्रदान करने में मदद करती है।
  • चेहरे पर मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए, मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मुलेठी में पाए जाने वाले सभी औषधीय गुण, त्वचा की सभी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते है। चेहरे पर मुहासों की समस्या का दूर करने के लिए मुलेठी की जड़ों का उपयोग करना फायदेमंद होता है।
  • त्वचा को मॉइस्‍चराइज करने के लिए भी मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मुलेठी शुष्क त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक होती है। मुलेठी पाउडर का फेस पैक, त्वचा को मॉइस्‍चराइज करने में मदद करता है। इसके अलावा मुलेठी की जड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व और खनिज, त्वचा में नमी बनाये रखने में सहायक होते है।
  • त्वचा संक्रमण से बचाव के लिए, मुलेठी पाउडर का उपयोग फायदेमंद होता है। मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के घाव और संक्रमण को ठीक करने में मदद करते है। मुलेठी त्वचा को बैक्टीरिया के प्रभाव से बचती है और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसके अलावा संक्रमण के कारण होने वाली त्वचा पर सूजन, लाली जैसी अन्य समस्याओं को भी कम करती है।
  • तैलीय त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए, मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। मुलेठी के इस्तेमाल से, त्वचा पर तैलीय समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है, जो तैलीय त्वचा के कारण होने वाली त्वचा समस्या को दूर में सहायक होता है। इसके अलावा त्वचा को डिपिगमेंटेशन करने के लिए भी मुलेठी पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें गुलकंद के फायदे और नुकसान – Gulkand

Share this Article