शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए – Shatavari benefits for women

5 Min Read
शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए - Shatavari benefits for women

शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए ( shatavari ke fayde mahilaon ke liye ) : शतावरी को अंग्रेजी में (Asparagus) कहते हैं, इसकी तासीर ठंडी होती है जिसके कारण इसका उपयोग गर्मियों के दिनों में अधिक किया जाता है। शतावरी को हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक जड़ी बूटी भी माना जाता है। महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन अत्यंत गुणकारी माना जाता है।

शतावरी के सेवन से महिलाओं की प्रजनन प्रणाली में सुधार आता है। आयुर्वेद के अनुसार शतावरी में शक्तिवर्धक गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

अन्य भाषाओं में शतावरी के नाम

शतावरी को संस्कृत में शतमूली (Shatmuli), नारायणी (Narayani), पीवरी (Peevri) एवं सूक्ष्मपत्रिका (Sookshmpatrika), गुजराती में एकलकान्ता (Ekalkanta), बंगाली में सतमूली (Satmuli), मराठी में अश्वेल (Asvel) एवं पंजाबी में बोजीदान (Bozidan) के नाम से जाना जाता है।

शतावरी के प्रकार

शतावरी मुख्यतः दो प्रकार का होता है:-

  • कुन्तपत्रा शतावर (Asparagus gonoclados Baker)
  • विरलकन्द शतावर (Asparagus filicinus)

शतावरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

शतावरी में मुख्य रूप से प्रोटीन, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, वसा, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन C, नियासिन, विटामिन B6, फोलेट, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शतावरी के उपयोग का तरीका

शतावरी को जूस के रूप में, शतावरी पाउडर को हलके गुनगुने दूध में हल्दी डालकर, पानी में उबालकर, सलाद के रूप में, पकाकर एवं शतावरी के चूर्ण का सेवन किया जा सकता है।

शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए (Shatavari benefits for women in hindi)

  • शतावरी का सेवन करने से महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर रहता है। दरअसल, शतावरी के इस्तेमाल से महिलाओं में हार्मोन असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलती है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता में सकारात्मक रूप से सुधार होता है। शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं को बांझपन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • शतावरी के इस्तेमाल से महिलाओं में मासिक धर्म चक्र नियमित रहता है जिससे उन्हें बहुत फायदा मिलता है। अक्सर महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण उन पर दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। शतावरी के सेवन से महिलाओं के शरीर में हार्मोन फंक्शन बेहतर रूप से कार्य करता है जिससे मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • शतावरी के उपयोग से महिलाओं के शरीर में रक्त का संचार बेहतर रूप से होता है जिससे उन्हें बहुत फायदा मिलता है। अक्सर महिलाओं के शरीर में मासिक धर्म के बाद ब्लड का सर्कुलेशन सही नहीं हो पाता जिसके कारण गंभीर समस्या पैदा हो सकती हैं। ऐसे में शतावरी का सेवन करने से इस समस्या से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है।

जानें शतावरी के फायदे और नुकसान – Asparagus (Shatavari)

  • शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से कमजोर याददाश्त, चिड़चिड़ापन एवं ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा मिलता है। शतावरी के इस्तेमाल से मस्तिष्क की कार्य प्रणाली बेहतर रूप से कार्य करती है जिससे शरीर को शारीरिक एवं मानसिक तनाव से निपटने में मदद मिलती है।
  • शतावरी का सेवन करने से महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। शतावरी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे कई प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमण के खतरों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में बहुत फायदा मिलता है। शतावरी में फोलेट की मात्रा पायी जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। शतावरी के इस्तेमाल से गर्भ में पल रहे शिशु के जरूरी अंगों में विकास में मदद मिलती है जिससे शिशु को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा, शतावरी का सेवन करने से स्तनपान करा रही महिलाओं को भी बहुत फायदा मिलता है।

जानें शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए – Shatavari benefits for Men

Share this Article