इंजेक्शन की गांठ का घरेलू उपचार

5 Min Read
इंजेक्शन की गांठ का घरेलू उपचार ( home remedies for injection lump in hindi )

इंजेक्शन की गांठ का घरेलू उपचार ( Injection ki ganth ke gharelu upchar ) :  इंजेक्शन की गांठ का घरेलू उपचार कई होते हैं, इंजेक्शन लगाने के बाद गांठ बनना एक सामान्य समस्या है परन्तु यदि इसका समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो यह समस्या बढ़ सकती है।

इंजेक्शन लगवाने के तुरंत बाद यदि उस भाग में हल्की मालिश न की जाए या गलत तरीके से इंजेक्शन लग जाने के कारण उस भाग पर गांठ बन जाती है जहां इंजेक्शन लगवाया गया था। इंजेक्शन की गांठ का घरेलू उपचार की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है –

इंजेक्शन की गांठ का घरेलू उपचार ( home remedies for injection lump in hindi )

  • इंजेक्शन लगाने पर बनने वाली गांठ को ठीक करने के लिए ठंडी सिकाई करना लाभदायक होता है। ठंडी सिकाई करने के लिए सबसे पहले बर्फ का एक टुकड़ा ले लें। अब इस बर्फ के टुकड़े को एक कपड़े के अंदर रखे और कपड़े में लपेट लें। अब इस कपड़े से उस भाग की सिकाई करें जहां पर इंजेक्शन लगाया गया है इससे गांठ ठीक होने में मदद मिलेगी।
  • इंजेक्शन लगाने के बाद गांठ के इलाज के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से गांठ और इन्फेक्शन के खतरे से बचा जा सकता है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल जैसे गुण पाए जाते है जो इंजेक्शन लगाने से गांठ बनने की समस्या को दूर करने में मदद करते है। इंजेक्शन के पकने की समस्या को दूर करने के लिए भी हल्दी वाला दूध पीना लाभकारी होता है।
  • इंजेक्शन की गांठ के घरेलू उपचार में लेप बांधना हितकारी माना जाता है। लेप बनाने के लिए सरसों तेल, तिल का तेल या गाय का घी ले लें। अब इसमें एलोवेरा जेल, फिटकरी पाउडर, हल्दी पाउडर, शीशम के पत्ते और गुड़ मिलाकर इसे गर्म करें। गर्म करने के बाद इसे एक कपड़े में बांध लें इससे गांठ कम होने में मदद मिलती है।
  • मैग सल्फ भी इंजेक्शन की गांठ की समस्या को खत्म करने में काफी असरदार होता है। मैग सल्फ की पोटली बनाकर उसे गर्म करें और प्रभावित हिस्से पर धीरे-धीरे लगाए। इस विधि को दिन में दो से तीन बार अपनाने से इंजेक्शन की गांठ से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • इंजेक्शन की गांठ को ठीक करने के लिए बोरिक एसिड का उपयोग किया जाता है। बोरिक एसिड को 250ml पानी में मिलाकर इतना गर्म करें जितना आप सहन कर सकते है। अब इस बने हुए पानी को रुई या कॉटन के कपड़े की सहायता से प्रभावित भाग पर लगाए। नियमित रूप से इस विधि को अपनाने से इंजेक्शन की गांठ व सूजन को कम हो जाती है।
  • हल्दी वाला पानी पीना इंजेक्शन की गांठ से छुटकारा पाया जा सकता है। पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर खाली पेट पीने से इंजेक्शन की गांठ ठीक हो जाती है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते है जो गांठ को कम करने के साथ पकना व सूजन को भी दूर करने में मदद करते है।

बच्चों में इंजेक्शन से होने वाले दर्द को ठीक करने के उपाय

बच्चों में इंजेक्शन से होने वाले दर्द को ठीक करने उपाय में ठंडी सिकाई करना बेहद अच्छा विकल्प माना जाता है। ठंडी सिकाई करने के लिए बर्फ के टुकड़े को एक साफ़ कपड़े में लपेट लें अब इस कपड़े से इंजेक्शन लगे भाग की सिकाई करें। ऐसा करने से बच्चों में इंजेक्शन लगने के बाद सूजन और दर्द को कम हो जाती है। इसके अलावा इंजेक्शन लगवाने के बाद बच्चे को तुरंत ब्रेस्ट फीडिंग करवाएं इससे बच्चे का ध्यान भटक जाएगा और उसे दर्द का कम अहसास होगा।

सावधानियां –

इंजेक्शन से होने वाले दर्द, सूजन या गांठ को ठीक करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचे इसके लिए केवल ठंडी सिकाई ही करें।  इंजेक्शन की गांठ के घरेलू उपचार को अपनाने के बाद भी यदि समस्याएं अधिक बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Share this Article