मक्का का दलिया खाने के फायदे

5 Min Read
मक्का का दलिया खाने के फायदे

मक्का का दलिया खाने के फायदे : मक्का का दलिया खाने के फायदे (makke ka daliya khane ke fayde) बहुत से हैं। मक्के का दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है। Benefits of eating corn porridge in hindi

मक्के का दलिया खाने के फायदे (Benefits of eating Makke ka daliya in hindi)

  • मक्के का दलिया आसानी से पचने वाला भोजन है जो मक्के को दरदरा पीसकर बनाया जाता है। इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे आम भाषा में मकई दलिया भी कहा जाता है। मक्के का दलिया में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिसके सेवन से स्वास्थ्य पर कई लाभ होते हैं।
  • मक्के का दलिया विभिन्न पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। हम इनका सेवन दिन में किसी भी समय पर कर सकते हैं तथा ये आसानी से पचाया जा सकता है।
  • मक्के का दलिया के नियमित सेवन से कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर में कैंसर को रोकने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।
  • मक्के का दलिया खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, बदहजमी, गैस आदि से छुटकारा पाया जा सकता है। मक्के का दलिया में पाए जाने वाले फाइबर हमारे शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा मकई दलिया खाने से हमारा पेट भी साफ़ रहता है।
  • मक्के का दलिया के प्रतिदिन सेवन से एनीमिया की शिकायत नहीं होती। शरीर में एनीमिया विटामिन बी 12, एवं फोलिक एसिड की कमी के कारण होता है। मक्के का दलिया में आयरन के साथ – साथ विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा मौजूद होती हैं जो शरीर में नया रक्त बनाने में सहायक होती है।
  • मक्के का दलिया को एक बेहतर ऊर्जा का स्रोत माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरीज, स्टार्च, और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से शरीर में थकावट महसूस नहीं होती और हम लम्बे समय तक ऊर्जावान रहते हैं। मक्के के दलिये के गुणों के कारण डॉक्टर्स भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
  • मक्के का दलिया के नियमित सेवन से आँखों की रौशनी में वृद्धि होती है। इसमें पाया जाने वाला कैरोटिनाइड आँखों की रेटिना के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन A भी मौजूद होता है जो आँखों के सेहत के लिए बहुत उपयोगी है।

जानें दलिया (Daliya) खाने के फायदे और नुकसान

  • मक्के का दलिया गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अधिकांश महिलाओं में गर्भधारण के समय फोलिक एसिड की कमी हो जाती है। जिसके कारण जन्म लेने वाला शिशु कमजोर या कुपोषित का शिकार हो सकता है। मक्के के दलिये में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड होता जो गर्भवती महिलाओं की इस कमीं को पूरा करने में पूर्णतः सक्षम है।
  • मक्के का दलिया खाने से हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व से दिल की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल साफ़ करने में सक्षम है। इसके अलावा मक्के के दलिया में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड से हार्ट अटैक के खतरे को खत्म कर देता है।
  • मक्के के दलिया में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन A, और लाइकोपिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी होते है। दिन में एक बार मक्के का दलिया का सेवन करने से बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है जिससे बाल गिरने बंद हो जाते हैं और बालों की जड़ें भी मजबूत होती है। इसके अलावा समय से पहले बालों के सफ़ेद होने खतरा भी नहीं रहता।
  • मक्के का दलिया के नियमित सेवन से वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है। जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें मक्के का दलिया का सेवन करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी एवं कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर पर मांस लाकर वजन बढ़ाने का काम करता है। यह वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है।
  • मक्के के दलिया में मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूत रखते है। साथ ही साथ इसके नियमित सेवन से शारीरिक बल में वृद्धि आती है।

जानें 15 उच्च फाइबर के स्रोत, जो रखें आपको हमेशा फिट

Share this Article