बेसन के फायदे और नुकसान – Gram flour Benefits

9 Min Read
बेसन के फायदे और नुकसान - Gram Flour (Besan)

बेसन के फायदे और नुकसान (besan ke fayde aur nuksan) : बेसन के फायदे और नुकसान या लाभ-हानि बहुत से होते हैं। बेसन (Gram flour) एक प्रकार का आटा है, जो चने की दाल को पीसकर तैयार किया जाता है। जिसका उपयोग भारतीय रसोई में कई प्रकार के मीठे व नमकीन खाद्य पदार्थों को बनाने में किया जाता है। बेसन (Besan) से बनने वाले मशहूर व्यंजन है, बेसन के लड्डू और पकौड़े जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है। Advantages and disadvantages of gram flour in hindi.

बेसन के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of gram flour in hindi)

बेसन का उपयोग खाने के साथ त्वचा की सुंदरता व बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बेसन का सेवन अच्छी सेहत के लिए औषधि के रूप में कार्य करता है। Gram flour Benefits and Side effects in hindi, Benefits and Losses of gram flour in hindi.

बेसन के फायदे (Benefits of gram flour in hindi)

  • मधुमेह रोगियों के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ मधुमेह के स्तर को भी सामान्य रखने में सहायक होता है। बेसन को कम शुगर वाले खाद्य  पदार्थों में शामिल किया जाता है। इस कारण बेसन के सेवन से शरीर के रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर को सामान्य रखा जा सकता है।
  • आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया रोग में बेसन का सेवन करना लाभदायक होता है। बेसन में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली आयरन की कमी को पूरा कर एनीमिया से बचाता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार बेसन को प्रतिदिन आहार में लेने से कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखा जा सकता है।
  • बेसन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। जो लोग अक्सर बीमार पढ़ते हैं, उन लोगों के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • बेसन में कुछ औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसमें से एक गुण है एंटी कैंसर गुण, जो कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। बेसन में पाए जाने वाला फाइबर हमारे शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है और बेसन में मौजूद ब्यूटिरेट नामक तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकता है।
  • बेसन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होते है। बेसन में मौजूद फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है, जो सूजन को कम करने में सहायक होती है। बेसन फेनोलिक यौगिकाें का एक अच्छा स्रोत है, जो सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है।
  • मजबूत हड्डियों के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में पाए जाने वाले कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिज हमारी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं। बेसन में मौजूद फास्फोरस और कैल्शियम मिलकर, हड्डियों के विकास में सहायक होते है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचने के लिए भी बेसन का सेवन लाभदायक होता है।
  • थकान को कम करने के लिए भी बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में मौजूद फाइबर थकान को कम करने के लिए दवा के रूप में कार्य करता है। बेसन में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्राप्त होती है और थकान महसूस नहीं होती।
  • बेसन का उपयोग रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए फायदेमंद होता है। बेसन में सोडियम की अधिक मात्रा नहीं होती इस कारण जिन लोगों को अधिक सोडियम की मात्रा से परेशानी है, उन लोगों के लिए बेसन का सेवन लाभदायक हो सकता है। यह बल्ड प्रेशर के लिए भी लाभदायक होता है और रक्तचाप को सामान्य रखता है।
  • भूख बढ़ाने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में पाए जाने वाला विटामिन-बी6 नैरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के संश्लेषण में एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो मूड और भूख को नियमित करने में सहायक होता है।
  • दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में पाए जाने वाला घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखता है और धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है। इस कारण यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अथेरोस्क्लेरोसिस जैसी अन्य हृदय रोगों के जोखिम से बचाव करता है।
  • वजन को कम करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद होता है। बेसन में मौजूद कैलोरी की मात्रा कम होती है साथ ही बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो यह वजन को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद होता है। बेसन में भरपूर मात्रा पाए जाने वाला फोलेट और आयरन गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक होता है। बेसन का सेवन गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा फोलेट बच्चे के तंत्रिका विकास में भी सहायक होता है।
  • मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बेसन का सेवन लाभदायक होता है। बेसन में मौजूद फोलेट दिमाग के विकास को बढ़ाने के साथ कार्य क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए बेसन को अपने आहार में शामिल करने से दिमाग की कार्य क्षमता को उत्तेजित किया जा सकता है।
  • बेसन का उपयोग त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है, यह त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करने में सहायक होता है। यह चेहरे पर होने वाले ऑयल, कील मुँहासे, रूखापन और चेहरे के बालों को हटाने के साथ धूप के कारण चेहरे पर होने वाला कालेपन को दूर करने के लिए भी फायदेमंद होता है। थोड़े से बेसन में निम्बू का रस और हल्दी मिला लें, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक बनी रहती है।
  • बालों के लिए भी बेसन का उपयोग फायदेमंद होता है। यह ड्राई हेयर की समस्या को दूर करने के साथ बालों को बढ़ाने में भी सहायक होता है। थोड़ा बेसन में नारियल का तेल, दही और शहद को मिला लें और इस पेस्ट को बालों में थोड़ा देर लगा के छोड़ दें, फिर बालों को पानी से धो लें। ऐसा करने से बाल मुलायम होने लगेंगे।

जानें पपीता के पत्ते के जूस के फायदे और नुकसान – Papaya Leaf Juice

बेसन के नुकसान (Losses of gram flour in hindi)

  • बेसन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, फाइबर का अत्यधिक सेवन पेट के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि फाइबर की अधिक मात्रा से दस्त और गैस जैसी अन्य समस्या हो सकती है।
  • कुछ संवेदनशील लोगों को चने और बेसन के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे लोगों को बेसन के सेवन से बचना चाहिए।
  • कुछ विशेष परिस्थितियों में बेसन का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की दवा लें रहा है, तो वह बेसन का सेवन करने से पहले डॉ की सलाह जरूर लें।

जानें मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान – Sweet lemon Benefits

Share this Article