सफेद मटर के फायदे – Benefits of White Peas

6 Min Read
सफेद मटर के फायदे - Benefits of White Peas

सफेद मटर के फायदे ( safed matar ke fayde ) : हरी मटर को सूखने पर मटर का गहरा हरा रंग सफेद या थोड़ा पीला हो जाता है, जिसे सफेद मटर कहा जाता है। सफेद मटर का उपयोग आमतौर पर खाने में छोले-कुलचे या छाले भटूरे के साथ किया जाता है। सफेद मटर खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होने के साथ अच्छी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

दरअसल सफेद मटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियों को दूर करने व उनसे बचाव करने में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से सफेद मटर के फायदे के बारे में।

सफेद मटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सफेद मटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, सोडियम और जिंक के साथ विटामिन-सी, विटामिन-बी-6 और विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सफेद मटर के सेवन का तरीका

  • सफेद मटर की दाल बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा कई प्रकार की सब्जियों में मिलाकर सफेद मटर का सेवन किया जा सकता है।
  • उबले हुए सफेद मटर में कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को मिलाकर चाट के रूप में सेवन किया जा सकता है।
  • सफेद मटर का उपयोग कर सूप, टिक्की आदि बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा पके हुए सफेद मटर को पीसकर अपने पसंद के मसालों के साथ मिलाकर खाने के साथ परोसा जा सकता है।

सफेद मटर के फायदे ( Benefits of White Peas in hindi )

  • सफेद मटर में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं इसलिए कैंसर से बचाव के लिए सफेद मटर को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
  • वजन को कम करने के लिए सफेद मटर का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि सफेद मटर में वसा की मात्रा कम पाए जाने के साथ फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और अनियमित भूख को नियमित करने सहायक होती हैं, जो वजन को कम करने में मदद करती है।
  • सफेद मटर में एंटी-डायबिटिक गुण जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करते है और मधुमेह रोग से बचाव करने में सहायक होते हैं इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए सफेद मटर का सेवन फायदेमंद होता है।
  • हृदय रोगियों के लिए सफेद मटर खाना अच्छा होता है। दरअसल सफेद मटर में फ्लेवोनोइड्स और आइसोफ्लेवोन जैसे तत्व पाए जाते हैं, यह तत्व शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते है, जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ हृदय से जुड़े जोखिम से भी बचाव करने में सहायक होते हैं।
  • सफेद मटर में फेनिलएलनिन नामक एक तत्व पाया जाता हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के फायदेमंद होता है। यह तत्व शरीर के अंदर डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन के उत्पादन को बढ़ावा देकर, मानसिक तनाव एवं चिंता को दूर करते है और मूड को बेहतर बनाएं रखने में सहायक होते है।

जानें 12 मटर के फायदे और 4 नुकसान – Peas Benefits

  • बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान लोगों के लिए सफेद मटर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, सफेद मटर में मौजूद फाइबर, शरीर में कुल एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखने में सहायक होता है।
  • सफेद मटर में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर कब्ज, अपच और गैस जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए सफेद मटर का सेवन अच्छा होता है। शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है। वहीं सफेद मटर में आयरन की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करती है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होती है।
  • बवासीर रोग मुख्य रूप से कब्ज की समस्या के कारण होता है। वहीं सफेद मटर में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और बवासीर रोग से बचाव करने में सहायक होता है इसलिए बवासीर रोगियों के लिए सफेद मटर का सेवन फायदेमंद होता है।

जानें कच्चे मटर खाने के फायदे – Benefits of eating Raw Peas

Share this Article