जामुन की छाल के फायदे – Benefits of Jamun Bark

5 Min Read
जामुन की छाल के फायदे - Benefits of Jamun Bark

जामुन की छाल के फायदे ( jamun ki chaal ke fayde ) : जामुन की छाल के फायदे कई होते हैं। जामुन एक प्रकार स्वादिष्ट फल है जिसका रंग गहरा बैंगनी रंग का होता है। जामुन का पेट एक सदाबहार वृक्ष है जो प्लम की प्रकृति का एक फल है। जामुन के फल के अलावा उसके पेड़ से प्राप्त छाल का उपयोग भी आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। जामुन की छाल में बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते है जो शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते है।

जामुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

जामुन में ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फैट्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन पाए जाते है।

जामुन का अन्य भाषाओं में नाम

जामुन को हिंदी भाषा में जामुन, फाड़ेना, फलेंद्र व राजजामुन और अंग्रेजी में ब्लैक प्लम व जम्बोलन कहा जाता है। इसके अलावा जामुन को संस्कृत में फलेंद्र, राजजम्बू, महाफला व सुरभिपत्रा, असामी में जमू, उर्दू में जामन, ओड़िया में जामो व भूतोजामो, कोंकणी में जम्बोल, कन्नड़ में जम्बुनेराले, तेलुगु में नीरेडू, तमिल में नवल, गुजराती में जाम्बु, बंगाली में जाम व कालाजाम, पंजाबी में जामूल, मराठी में जाम्बूल व जामन और नेपाली में कालो जामुन कहा जाता है।

जामुन की खेती

भारत में जामुन की खेती मुख्यतः उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान और बंगाल में की जाती है।

जामुन की छाल के फायदे ( Benefits of Jamun Bark in hindi )

  • जामुन की छाल का दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। दांतों में दर्द या दांतों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर जामुन की छाल का उपयोग किया जा सकता है। दांतों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जामुन की सूखी छाल को जलाकर उसकी राख बना लें। उसके बाद उस राख में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर दांतों में लगाएं ऐसा करने से दांतों की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
  • जामुन की छाल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। जामुन की छाल का उपयोग त्वचा पर करने से यह त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को ठीक करने में बेहद लाभदायक होता है। त्वचा की समस्याओं को ठीक करने के लिए जामुन की छाल को पीसकर इसका लेप लगाने से त्वचा रोग ठीक हो जाते है।
  • जामुन की छाल का उपयोग गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्भवती महिलाओं के के लिए अतिसार की समस्या को ठीक करने के लिए जामुन की छाल को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। उसके बाद इस पानी को जीरा या धनियें के चूर्ण के साथ सेवन करने से यह बेहद लाभदायक होता है।
  • जामुन की छाल गले में होने वाली समस्या को ठीक करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गले में दर्द या खराश होने पर जामुन की छाल को उबालकर उसका पानी बना लें। अब इस पानी से सुबह-शाम गरारा करें ऐसा करने से गले में दर्द और खराश की समस्या ठीक हो जाएगी।
  • जामुन की छाल बच्चों के दस्त की समस्या को ठीक करने में बेहद फायदेमंद होती है। बच्चों को दस्त लगने के दौरान जामुन की छाल के रस को बकरी के दूध में उबालकर पिलाने से दस्त की समस्या खत्म हो जाती है। इसके अलावा गठिया के रोगियों के लिए भी जामुन की छाल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है।
  • पेट में दर्द, ऐंठन और मरोड़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी जामुन की छाल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। पेट खराब होने पर भी जामुन की छाल का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। पेट खराब होने पर जामुन की छाल को घिसकर इसका पानी के साथ सेवन करने से पेट खराब के साथ अपच की समस्या भी ठीक हो जाती है।

जानें –

Share this Article