करंज के फायदे और नुकसान – Benefits and Harms of Karanj

6 Min Read
करंज के फायदे और नुकसान - Benefits and Harms of Karanj

करंज के फायदे और नुकसान ( karanj ke fayde aur nuksan ) : करंज औषधीय गुणों से भरपूर एक पौधा हैं, जो समस्त भारत में 1200 मीटर तक की ऊँचाई पर पाया जाता है। करंज पौधे का हर हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक होता है।

करंज के फायदे और नुकसान ( Benefits and Harms of Karanj in hindi )

करंज के औषधीय गुणों के कारण, आयुर्वेद में करंज का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार के लिए औषधि रूप में किया जाता है। इसके अलावा करंज बीजों से प्राप्त तेल का प्रयोग चर्म रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करंज की कई प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन मुख्य तौर पर चिकित्सा के लिए तीन प्रजातियों जैसे वृक्ष करंज, पूतिकरंज और लता करंज का प्रयोग किया जाता है।

आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से करंज के फायदे और नुकसान के बारे में।

करंज के अन्य भाषाओं में नाम

करंज को हिंदी में करञ्जवा, पापर व दिठोरी, संस्कृत में गुच्छपुष्पक, नक्तमाल व स्निग्धपत्र, गुजराती में कणझी व करञ्ज, तमिल में पुंगम् व पुंगामरम्, बंगाली में डहर करञ्जा, नेपाली में कारंगी, मराठी में करञ्ज और पंजाबी में सुखचेन कहा जाता हैं।

करंज के इस्तेमाल का तरीका 

  • पत्ते का रस – 10-20 मिली
  • बीज चूर्ण – 1-3 ग्राम

करंज के फायदे ( Benefits of Karanj in hindi )

  1. करंज में पाए जाने वाले औषधीय गुण, दांतों के दर्द को ठीक करने में सहायक होते है। इसके लिए आप करंज पंचांग को जलाकर भस्म बना लें और इसमें नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों पर रगड़े, यह दांत दर्द में आराम दिलाता है।
  2.  कुक्कुर खांसी की समस्या को दूर करने के लिए 1-3 ग्राम करंज बीज के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटें। इसके अलावा उल्टी होने पर करंज के पत्तों से बने काढ़े का सेवन करें, यह उल्टी को रोकने में सहायक होता है। लेकिन बेहतर परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर सलाह लें।
  3. करंज बीज के तेल से जोड़ों पर मालिश करने से गठिया में लाभ मिलता है। इसके अलावा आंखों के स्वास्थ्य के लिए करंज बीज के पेस्ट को दूध में पकाकर ठंडा कर लें। इसे छानकर आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों के रोगों में लाभ मिलता है।
  4. सोरायसिस के लक्षणों को कम करने के लिए भी करंज का उपयोग फायदेमंद होता है। इसके लिए आप करंज के क्षार में अरंडी तेल मिलाकर लेप बनाए और इस लेप को सोरायसिस से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसके अलावा आप करंज तेल से मालिश भी कर सकते हैं, यह खुजली, सोरायसिस आदि त्वचा विकारों के लक्षणों को कम करता है।
  5. करंज के बीजों से बने तेल में पाए जाने वाले औषधीय गुण, गंजेपन की समस्या को दूर करने में सहायक होते है। इसके लिए आप करंज तेल से सिर की नियमित रूप से मालिश करें, यह गंजेपन की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
  6. करंज की लकड़ी का सेवन करने से भोजन के प्रति अरुचि खत्म होती है और भूख बढ़ती है। इसके अलावा बार-बार पेशाब आने की समस्या को दूर करने के लिए आप करंज के फूलों से बने काढ़े का 10-15 मिली की मात्रा में सेवन करें। यह बार-बार पेशाब आने की समस्या को दूर करता है।
  7. बवासीर रोगियों के लिए भी करंज का उपयोग फायदेमंद होता है। इसके लिए बवासीर रोगी करंज के कोमल पत्तों को पीसकर बवासीर के मस्सों में लगाएं। इससे खूनी बवासीर में लाभ होता है।
  8. पाचन स्वास्थ्य के लिए करंज का पानी पीना लाभकारी होता है। दरअसल करंज में पाए जाने वाले औषधीय गुण, पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को स्वस्थ एवं मजबूत बनाए रखने के साथ पेट के रोगों को भी दूर करने में सहायक होते है। इसके लिए आप करंज के बीजों को फोड़कर रात को एक गिलास पानी में भिगो दें फिर सुबह खाली पेट पी लें। ऐसा नियमित करने से पेट के रोग में फायदा मिलता है।

जानें निरोगी काया के लिए अपनाएं ये 6 नियम

करंज के नुकसान ( Harms of Karanj in hindi )

  1. करंज का अधिक मात्रा में सेवन मतली, उल्टी और पेट में दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता हैं।
  2. गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को करंज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से राय लेनी चाहिए क्योंकि करंज का अधिक मात्रा में सेवन, गर्भपात का कारण बन सकता है।
  3. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता हैं, तो वह व्यक्ति करंज का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  4. कुछ लोगों को करंज के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती हैं इसलिए किसी भी व्यक्ति को करंज के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती हैं, तो वह व्यक्ति करंज का सेवन करने से बचें।

जानें आरोग्यवर्धिनी वटी के फायदे – Benefits of Arogyavardhini Vati

Share this Article