रोजाना एक सेब रखे डॉक्टर को दूर – सच या झूठ ?

- रोजाना एक सेब रखे डॉक्टर को दूर – सच या झूठ ? आपने सुना ही होगा कि ”रोजाना एक सेब रखे डॉक्टर को दूर” या ”सोने से पहले एक सेब खाएं, और डॉक्टर को उसकी कमाई से दूर रखें”। इससे ये साफ़ जाहिर होता है कि सेब के रोजाना सेवन से हम कम बीमार होते हैं जिससे हमें डॉक्टर के पास बहुत ही कम जाना पड़ता है। हालाँकि शोध से यह पता चलता है की अधिक सेब खाने से यह नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में डॉक्टर से कम ही मुलाकात होगी, लेकिन अपने आहार में सेब को शामिल करने से आपके स्वास्थ्य में कई प्रकार से सुधार आ सकता है।(1^)
- एक सेब में ज़रूरी खनिज जैसे नुट्रिएंट्स, विटामिन C, विटामिन K , मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स कैलोरीज, कार्ब्स, कॉपर और पोटैशियम पाए जाते है जिसके कई सारे स्वास्थ्य फायदे होते हैं जो लम्बे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जिसमें विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में हानिकारक यौगिकों को बेअसर करने का कार्य करता है जिनसे कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है।(2^)
- सेब में घुलनशील फाइबर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों के स्तर को कम करते हैं। सेब पर हुए अध्ययन बताते हैं कि ज्यादा सेब खाने से किसी पुरानी बीमारी के बढ़ने का खतरा कम होने के साथ-साथ दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना भी कम होती है।(3^) सेब में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जो वे यौगिक हैं जो शरीर में सूजन को कम करने और हृदय के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। (4^, 5^)
- सेब में कई तरह के खनिज पाए जाते है जो शरीर में कैंसर के गठन को रोकने में बेहद सहायक होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ है की अधिक सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है(6^)। इसी तरह के एक और अध्ययन में पता चला की अधिक मात्रा में सेब का सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर का जोखिम कम होता है। (7^)
जानें सेब को उबालकर खाने के फायदे (Benefits of boiled Apple)।
- सेब को और भी कई सारे स्वास्थ्य फायदों से जोड़ा गया है जो हमें डॉक्टर से दूर रखते हैं। सेब खाने से वजन कम करने में आसानी होती है क्योंकि इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पायी जाती है जिसके कारण शरीर में कैलोरीज़ की मात्रा कम होती है और वजन तेजी से कम होता है। (8^ , 9^)
- मानव और पशुओं के अध्ययन में पाया गया है की सेब के अधिक मात्रा में सेवन करने से हड्डियों में मिनरल्स बढ़ते है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है। ऑस्टियोपोरोसिस एक तरह की बिमारी होती है जिसमें कैल्शियम और विटामिन D की कमीं के कारण हड्डियों की मजबूती कम हो जाती है और हड्डियां खोखली हो जाती है। (10^)
- अध्ययन बताते हैं की सेब का अत्यधिक सेवन अस्थमा जैसी बीमारी से बचा सकते हैं। (11^)
- सेब खाने से दिमाग की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। जानवरों के एक अध्ययन से पता चलता है कि सेब खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होने के साथ- साथ उनके मानसिक स्थिति में गिरावट को रोकने और उम्र को धीमी गति से बढ़ने में मदद मिलती है। (12^)
- प्रतिदिन नियमित तौर से सेब खाने पर डायबिटीज का खतरा कम होता है। रोज एक सेब खाने वालों की तुलना में सेब का बहुत कम सेवन करने वाले लोगों में टाइप 2 तरह के डायबिटीज होने का खतरा 28 प्रतिशत ज्यादा होता है। (13^)
- सेब पोषक तत्वों से भरपूर है और रोग की रोकथाम करता है एवं दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। हालांकि अधिक सेब खाने से डॉक्टर से मुलाकात कम ही होगी ऐसा पूर्णतः नहीं कहा जा सकता है क्योंकि कई अन्य फल और सब्जी भी सेब जितने ही लाभ प्रदान करते हैं।
जानें एप्पल जूस के फायदे और नुकसान (सेब का रस)।
इन्हें भी जरूर पढ़ें -
- यौवनामृत वटी के फायदे – Benefits of Yauvanamrit vati
- पढ़ाई करते समय क्या खाना चाहिए
- Xylocaine 2 jelly उपयोग, लाभ और साइड इफेक्ट्स
- जोड़ों का दर्द का इलाज – समस्या और आयुर्वेदिक समाधान
- Tentex forte tablet uses in hindi | benefits and side effects
- पुरुषों के लिए हींग के फायदे – Benefits of Asafoetida for Men
Google News पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, ट्विटर पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।