नाक जाम होने के कारण व उपाय – घरेलू उपचार

8 Min Read
नाक जाम होने के कारण व उपाय

नाक जाम होने के कारण व उपाय ( nak jam hone ke karan v upay ) : नाक जाम होने के कारण व उपाय – घरेलू उपचार यहाँ बताये गए हैं। नाक जाम होना या बंद होना व्यक्ति को चिड़चिड़ा बना देता है। नाक बंद होने की समस्या पूरी दिनचर्या और रात की नींद को बिगाड़ देती है। आमतौर पर नाक बंद होने की समस्या सर्दी-जुकाम के कारण होती है। इसके अलावा नाक जाम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे नाक में एलर्जी होना, नाक में सूजन आना, गर्भावस्था और कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते नाक बंद हो सकती है। band naak kholne ka nuskha in hindi, band naak kholne ka gharelu nuskha in hindi.

बार-बार नाक जाम होने पर डॉक्टर को दिखना बेहद जरुरी है लेकिन क्या आप जानते हैं, आमतौर पर होने वाली नाक बंद की समस्या को दूर करने के कई घरेलू उपाय हैं, जिनका उपयोग कर, आप बंद नाक की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से नाक जाम होने के कारण व उपायों के बारे में। nak jam hone ke karan in hindi.

नाक जाम होने के कारण (Causes of Nasal congestion in hindi)

  • सर्दी-जुकाम के कारण नाक का जाम होना सब से बड़ा कारण है। जिसमें व्यक्ति को कई समस्याओं जैसे सिर दर्द, नाक बंद, गले में दर्द व बुखार आदि का सामना करना पड़ता है।
  • गर्भावस्था के दौरान भी नाक जाम हो सकती है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव लगा रहता है जो नाक जाम होने जैसी कई समस्याओं का कारण बनती है।
  • मौसम बदलाव के कारण नाक में होने वाली एलर्जी, नाक के वायु मार्ग में सूजन का कारण बनती है। जिस कारण सांस लेने में परेशानी होने लगती है और नाक जाम हो जाती है। इसके अलावा नाक में खुजली व लगातार छींके भी आ सकती हैं।
  • नाक में सूजन आने के कारण, सांस लेने में दिक्कत होने लगती है और बलगम बनने लगता है। जो नाक जाम होने का कारण बन सकता है।
  • नाक का कैंसर भी नाक के जाम होने का कारण बन सकता है। नाक के कैंसर के दौरान कई लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे लगातार नाक का बंद रहना और घुटन होना, नाक से खून आना, नाक से लगातार पानी बहना, नाक में गांठ बन जाना और मुंह खोलने में दिक्कत होना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पढ़ता है।
  • नाक बंद होने का लंग्स और कार्डियक से जुड़ी हुई बीमारियां भी हो सकती हैं। जिसमें नाक में रुकावट आने पर नाक बंद हो जाती है, जिस कारण रोगी को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। यह समस्या बड़े लोगों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी अक्सर होती है। कई बार इस बीमारी का इलाज बस सर्जरी ही होता है।
  • एनोस्मिया रोग (Anosmia) के कारण भी नाक जाम हो सकती है। इसमें नाक मार्ग में रुकावट, सूजन व नाक बंद होना जैसी समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा इसमें सूंघने की क्षमता भी चली जाती है।

जानें पीठ में जकड़न के कारण और उपाय

बंद नाक को खोलने के घरेलू उपाय एवं उपचार ( band naak ko kholne ke gharelu upay evam upchar)

नमक

बंद नाक को खोलने के लिए नमक का इस्तेमाल घरेलू उपचार के रूप में किया जा सकता है क्योंकि नमक बलगम को ढीला करने में मदद करेगा, जिससे सांस लेने में भी आसानी होगी और जाम नाक खुल जायेगा। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें आधा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद ड्रॉपर की मदद से कुछ बूंदे नाक में डाल लें। रोजाना इस प्रक्रिया को एक या दो बार कर सकते हैं। जानें नमक खाने के फायदे और नुकसान

भाप

बंद नाक को खोलने के लिए भाप लेना एक अच्छा व आसान तरीका है। इसके लिए आप एक बर्तन में पानी को उबालें और इसमें नीलगिरी तेल की कुछ बूंदे या बाम डाल लें। अब बर्तन के ऊपरी तरफ अपने मुंह को लाएं और ऊपर से एक कपड़ा ढक लें ताकि अच्छे से भाप ली जा सके। इस प्रक्रिया को रात में सोने से पहले करना ज्यादा फायदेमंद होता है। जानें भाप लेने के फायदे और नुकसान

हल्दी

हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व, नाक के नसों की सूजन को कम करता है और जाम नाक को खोलने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर उबाल लें और थोड़ा नॉर्मल होने पर पी लें। जानें हल्दी के फायदे और नुकसान और हल्दी दूध के फायदे और नुकसान

अदरक

अदरक बंद नाक खोलने में मदद करता है क्योंकि अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण के पाए जाते हैं, जो बलगम के स्राव को रोकते हैं। इसके लिए आप अदरक के टुकड़ों में नमक मिलाकर चबाएं। इस प्रक्रिया को आप दिन में कई बार कर सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं। जानें अदरक के फायदे और नुकसान

गर्म सिकाई

जाम नाक को खोलने के लिए आप गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। गर्म सिकाई करने से बलगम पतला हो जाता है, जो बंद नाक को खोलने में मदद करता है। इसके अलावा यह बंद नाक की वजह से होने वाली सिर दर्द व सूजन को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप गर्म पानी की एक कटोरी में रुमाल भिगोएं और इसे फोल्ड कर अपने नाक और माथे पर रखें। इस प्रक्रिया को दिन में कई बार किया जा सकता है।

नारियल तेल

बंद नाक को खोलने के लिए नारियल तेल एक बेहतरीन उपाय है। नाक जाम होने पर नारियल तेल को अंगुली की मदद से नाक के अंदर तक लगाएं। इसके अलावा नारियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर बाद बंद नाक खुल जाएगी। जानें नारियल तेल के फायदे

व्यायाम

बंद नाक को खोलने के लिए व्यायाम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरफ झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। ऐसा करने के बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी और जाम नाक खुल जाएगी।

कपूर

कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का एक अच्छा उपाय है। इसके लिए आप कपूर को सीधा सूंघ सकते हैं या कपूर में नारियल तेल मिलाकर सूंघ सकते हैं। इस प्रक्रिया को आप दिन में कई बार कर सकते हैं। जानें कपूर के फायदे और नुकसान

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को नाक जाम होने की गंभीर समस्या है, इन घरेलू उपाय के बाद भी हफ्तों तक नाक बंद रहती है। तो वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें सिर में भारीपन के कारण और उपाय – घरेलू उपचार

Share this Article