पेट में गैस बनने के कारण और उपाय

10 Min Read
पेट में गैस बनने के कारण और उपाय

पेट में गैस बनने के कारण और उपाय ( pet mein gas banne ke karan aur upay ) : पेट में गैस बनने के कारण और उपाय यहाँ दिए गए हैं। पेट में गैस बनना पाचन तंत्र से जुड़ी एक समस्या हैं, हर उम्र के व्यक्ति को कभी न कभी गैस की समस्या का सामना करना ही पड़ता है। आजकल असंतुलित आहार एवं ख़राब जीवनशैली के चलते पेट में गैस बनना एक आम समस्या हो गई है।

लेकिन कई बार गैस के कारण इतना तेज दर्द होने लगता है कि यह एक गंभीर बीमारी बन जाती है। लोग अक्सर गैस की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर गैस का इलाज समय रहते न किया जाए तो ये अल्सर जैसी बीमारी का रूप ले सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार वात, पित्त, कफ दोष के असंतुलित हो जाने के कारण, पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं इसलिए वात, पित्त, कफ दोषों को शांत करके पेट के रोग जैसे गैस की समस्या को ठीक किया जा सकता हैं।

गैस की समस्या से बचने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाओं की जगह घरेलू उपाय का उपयोग किया जा सकता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय के बारे में। Causes and remedies for gas formation in the stomach in hindi.

पेट में गैस बनने के कारण ( Causes of Gas in hindi )

  • जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन करना, भोजन करते समय बातें करना और भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना यह सभी कारण, पेट में गैस बनने का कारण बनते हैं ।
  • पेट में अच्छे और खराब बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ने पर गैस बन सकती है।
  • बासी भोजन का सेवन करने से या विषाक्त खाना खाने से एसिडिटी, बदहजमी और पेट में गैस की समस्या पैदा हो सकती हैं।
  • शारीरिक गतिविधियों का अभाव होना और अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल न करना, पेट में गैस बनने का कारण बनता है।
  • पेट में गैस बनने का एक अहम कारण कब्ज की समस्या हैं।
  • कई बार कुछ विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन और उनका साइड इफेक्ट, पेट में गैस बनने का कारण बनता है।
  • ज्यादा मिर्च-मसाले एवं तली-भुनी चीजों का सेवन, पेट में गैस बनने का कारण बनता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में जंक फ़ूड का सेवन करने से भी पेट में गैस की समस्या पैदा होती है।
  • सुबह नाश्ता न करना और लम्बे समय तक खाली पेट रहना, पेट में गैस बनने का एक अहम कारण हैं।
  • धूम्रपान एवं शराब का अधिक मात्रा सेवन, पेट में गैस बनने की समस्या को पैदा कर सकते हैं।
  • मानसिक तनाव या चिंता भी पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं, जो कई बार पेट में गैस बनने का कारण बनता है।
  • कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन, पेट में गैस बनने का कारण बनता हैं।
  • कई लोगों को दूध और दूध से बने उत्पादों के सेवन से भी गैस की समस्या हो जाती हैं।
  • छोले, लोबिया, मोठ, बीन्स, राजमा और उड़द जैसी ठंडी तासीर वाली दालों का अधिक सेवन करने से भी पेट में गैस की समस्या पैदा हो सकती हैं।

पेट में गैस बनने के लक्षण (Symptoms of Gas)

  • पेट में दर्द एवं ऐंठन का आभास होना।
  • सीने में चुभन के साथ दर्द होना।
  • भूख न लगना और सिर में दर्द होना।
  • सांसों का बदबूदार होना।
  • पेट फूला हुआ अनुभव होना।
  • जी मचलाना या उल्टी होना।
  • पेट का साफ न होना और पूरे दिन आलस महसूस होना।

पेट में गैस से बचाव के लिए इन विशेष बातों का ध्यान दें

  • संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें और भारी भोजन का सेवन करने से बचें।
  • भरपूर मात्रा में पानी पीएं। पानी पीने से पेट साफ होता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  • नियमित रूप से सुबह उठकर प्राणायाम एवं योगासन करें।
  • भोजन को चबा-चबा कर आराम से खाएं और भोजन करते समय बात करने से बचें।
  • धूम्रपान एवं शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
  • तले-भुने एवं अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन का सेवन करने से बचें। इसके अलावा जंक फ़ूड का कम सेवन करें।
  • सुबह नाश्ता करें और लम्बे समय तक खाली पेट रहने से बचें।
  • तनाव को खुद में इतना हावी भी न होने दे कि वह आपको नुकसान पहुंचने लगे इसलिए तनाव मुक्त होने के लिए ध्यान करें।
  • दवाओं के कारण गैस की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
  • रात का बचा हुआ बासी भोजन का सेवन करने से बचें। इसके अलावा जिन लोगों को कुछ खास चीजों से एलर्जी होती हैं, वे लोग उन चीजों का सेवन न करें।

पेट में गैस की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Gas Problem)

  • पेट में गैस की समस्या के दौरान अदरक के छोटे टुकड़े कर, उस पर काला नमक छिड़क कर दिन में कई बार खाने से, गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, सेब का सिरका पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। जिससे गैस की समस्या में आराम मिलता हैं। गैस की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए सेब के सिरके की दो चम्मच को गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं।
  •  गैस की समस्या होने पर अजवाइन की एक छोटी चम्मच को गर्म पानी के साथ खाएं, इसे खाने से गैस, बदहजमी से आराम मिलता है।
  • नारियल पानी में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो अपच को दूर करके गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं। नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन कर, पेट में गैस की समस्या से बचा जा सकता हैं।
  • गैस की समस्या के दौरान एक चम्मच जीरा लें और जीरे को दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें। अब इस पानी को ठंडा होने दे और भोजन करने के बाद इस पानी का सेवन करें। इसे पीने से गैस की समस्या में राहत मिलती हैं।
  • हरड़ का सेवन, पेट में गैस की समस्या से राहत दिलाता है इसलिए गैस की समस्या होने पर हरड़ के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाना चाहिए।
  • गैस की समस्या होने पर एलोवेरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज को दूर करके पेट में गैस बनने से रोकते है।
  • दालचीनी में मौजूद औषधीय गुण, गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर होते हैं। इसके लिए आप दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उस पानी को पी जाएं। इस पीने से गैस की समस्या में राहत मिलती हैं।
  • पेट में गैस की समस्या के दौरान लौंग का सेवन करने से खट्टी डकार नहीं आती हैं। इसके लिए आप सुबह-शाम भोजन करने के बाद एक-एक लौंग को चूसे।
  • पेट में गैस होने पर नींबू के रस का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नींबू के रस में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पी लें। इसको पीने से गैस की समस्या भी दूर होती है और साथ ही पाचन शक्ति अच्छी होती है।
  • हींग का सेवन गैस और एसिडिटी पर काबू करने में बहुत कारगर होता है इसलिए पेट में गैस या एसिडिटी होने पर आप हींग का सेवन करें। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पी लें। इसे पीने से गैस, एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी।
  • छाछ में चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर खाना खाने के बाद पीने से गैस की समस्या में तुरंत आराम मिलता है।
  • गैस होने पर काली मिर्च का सेवन करना लाभकारी होता है। गैस के कारण होने वाले सिर दर्द में आराम पाने के लिए आप काली मिर्च से बनी चाय का सेवन करें।

जानें जुकाम की दवा – सर्दी जुखाम की घरेलू दवा

आवश्यक सूचना

पेट में गैस बनने की समस्या एक आम समस्या हैं, लेकिन जब इसके लक्षण जटिल हो जाये और इन घरेलू उपाय का उपयोग कर भी एक हफ़्ते से ज्यादा दिनों तक गैस की समस्या से छुटकारा न मिलें तो सीधे डॉक्टर से संपर्क करें।

Share this Article