रात में खांसी होने के कारण और उपाय – घरेलू उपचार

8 Min Read
रात में खांसी होने के कारण और उपाय - घरेलू उपचार

रात में खांसी होने के कारण और उपाय ( raat mein khansi hone ke karan aur upay ) : रात में खांसी होने के कारण और उपाय व घरेलू उपचार। कई बार रात में खांसी की समस्या लगातार होने लगती है जिस कारण व्यक्ति अच्छे से सो नहीं पता है और चिड़चिड़ा हो जाता है।

रात में खांसी होने के कारण और उपाय (Causes and remedies for cough at night in hindi)

रात में खांसी आने का कारण ( raat mein khansi aane ke karan ) – रात में खांसी आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे रात में खाना खाने के बाद सीधे सो जाना, अत्यधिक धूम्रपान, रात में ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना, दवाओं का साइड इफेक्ट होना, एलर्जी होना और साइनस के कारण भी रात में खांसी की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा कई शारीरिक बीमारियों के करण भी रात में खांसी की समस्या पैदा हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आमतौर पर होने वाली खांसी की समस्या को दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय हैं जिनका उपयोग कर खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खांसी होने के कारण और उपाय के बारे में। raat mein khansi hone ke karan aur gharelu upchar in hindi.

रात में खांसी होने के कारण ( Raat me khansi hone ke karan )

  • रात में खांसी के कारण ( raat mein khansi ke karan ) – रात में खाना खाने के तुरंत बाद सोने के कारण खांसी की समस्या पैदा हो सकती है। यह समस्या इसलिए होती है, जब आप रात में खाना खाने के तुरंत बाद सीधे लेट जाते हैं, तो पेट के एसिड फूड पाइप, गले तक वापस आने लगते हैं यानि की खाना निचे जाने के बजाये ऊपर जाने लगता है जिससे खट्टी डकारें और रात में खांसी आने लगती है।
  • रात में खांसी का कारण, साइनस बीमारी का संकेत भी हो सकता है। साइनस के कारण होने वाली खांसी, रात को सोते समय ज्यादा होने लगती है।
  • बेडरूम में या सोने के स्थान पर परफ्यूम और एयर फ्रेशनर स्प्रे आदि का उपयोग करने से भी कई बार खांसी की समस्या पैदा हो सकती है, कई लोगों को एयर फ्रेशनर में इस्तेमाल हुए केमिकल्स से एलर्जी होती है जिसकी वजह से खांसी आना या दम घुटना जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।
  • कुछ लोगों को दूध या दूध से बने उत्पाद का सेवन करने से एलर्जी की समस्या होती है इसलिए उन लोगों को रात में दूध पीने से या दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से, रात में खांसी की समस्या हो सकती है।
  • कई बार गले या ऊपरी वायु मार्ग में रुकावट या अड़चन होने के कारण भी रात में खांसी की समस्या पैदा हो जाती है। इसके अलावा बलगम या कफ के कारण भी रात में खांसी की समस्या हो सकती है।
  • कई बार रात को ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों जैसे केला, दही आदि का सेवन करने से, गला ठंडा हो जाता है। जिस कारण गले में म्यूकस बन सकता है। जो रात में खांसी होने की समस्या को पैदा कर सकता है।
  • कुछ विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन, साइड इफेक्ट का कारण बन सकता है जो खांसी की समस्या को पैदा कर सकता है। इसके अलावा अत्यधिक धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन खांसी का कारण बन सकता है।
  • सोने के स्थान पर धूल कणों का होना, बिस्तर साफ न होना और कमरे में लगे पंखे और पर्दों पर धूल लगी होना, खांसी होने का कारण बन सकते हैं क्योंकि धूल नाक के जरिए, फेफड़ों तक जाती है, जो रात को खांसी होने का कारण बन सकती है।

 खांसी की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय (khansi ki samasya ko dur karne ke gharelu upay)

  • रात में खांसी आने पर क्या करें ( rat ko khasi aaye to kya kare ) – रात में होने वाली खांसी को दूर करने के लिए आप गर्म पानी पी सकते हैं। गर्म पानी पीने से गले में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा गर्म पानी पीने से कफ भी पिघल जाता है। जिस कारण रात में होने वाली खांसी से बचा जा सकता है।
  • अदरक का सेवन भी खांसी को दूर करता है। इसके लिए आप अदरक को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब काढ़ा बनकर तैयार हो जाए, तब इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पीएं, थोड़ा देर बाद ही खांसी में आराम मिल जायेगा।
  • हल्दी का सेवन भी अच्छा है, हल्दी में एंटीबैक्टेरियल, एन्टीवायरल एवं सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो खांसी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर उबाल लें और सोने से पहले इस दूध को पी लें।
  • धूल कणों के कारण होने वाली खांसी की समस्या को दूर करने के लिए, कमरे की रोजाना अच्छे से सफाई करें। इसके अलावा गर्म पानी में अपने सभी बिस्तर को कम से कम हर सप्ताह धोएं और इसे बाहर रस्सी में सूखने के बदले ड्रायर में सुखाएं।
  • अत्यधिक धूम्रपान करने से बचें। इसके अलावा रात को ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। ऐसा करना आपको रात में होने वाली खांसी की समस्या से बचा सकता है।
  • खांसी की रोकथाम के लिए दालचीनी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप शहद और दालचीनी पाउडर को पानी में मिलाकर पी लें। इसे पीने से खांसी में जल्द ही आराम मिलेगा।
  • रात में खाना खाने के तुरंत बाद सोने से बचें। रात में खाना खाने के बाद कम से कम दो घंटे बाद ही सोएं।
  • काली मिर्च बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है, जो खांसी की समस्या को दूर कर सकती है। इसके लिए आप काली मिर्च में शहद को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा काली मिर्च से बनी चाय का सेवन भी किया जा सकता है।
  • लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं जो खांसी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको कच्चे लहसुन को हल्का से पकाना है और इसके बाद इस लहसुन का सेवन करना है।

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को रात में खांसी होने की गंभीर समस्या है, इन घरेलू उपाय के बाद भी हफ़्तों तक खांसी लगी रहती है तो वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।

Share this Article